Asked: I.A.S. (Pre) 2010medium Level
ID: 6ae793ba4aac9c32d5e416f6
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
अहमद शाह अब्दाली के भारत पर आक्रमण और पानीपत की तीसरी लड़ाई लड़ने का तात्कालिक कारण क्या था?
What was the immediate cause of Ahmad Shah Abdali's invasion of India and fighting the Third Battle of Panipat?
SELECT CORRECT OPTION:
A
Correctवह मराठों द्वारा लाहौर से अपने वायसराय तैमूर शाह के निष्कासन का बदला लेना चाहता था।
He wanted to avenge the expulsion of his viceroy Timur Shah from Lahore by the Marathas.
B
उसे जालंधर के कुंठाग्रस्त राज्यपाल आदीन बेग खान ने पंजाब पर आक्रमण करने के लिए आमंत्रित किया।
He was invited by the disgruntled governor of Jalandhar, Adina Beg Khan, to invade Punjab.
C
वह मुगल प्रशासन को चहार महल (गुजरात, औरंगाबाद, सियालकोट तथा पसरूर) के राजस्व का भुगतान न करने के लिए दंडित करना चाहता था।
He wanted to punish the Mughal administration for non-payment of revenues from the Chahar Mahal.
D
वह दिल्ली की सीमाओं तक के पंजाब के सभी उपजाऊ मैदानों को हड़प कर अपने राज्य में विलय करना चाहता था।
He wanted to annex all fertile plains of Punjab up to Delhi into his empire.
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option A(वह मराठों द्वारा लाहौर से अपने वायसराय तैमूर शाह के निष्कासन का बदला लेना चाहता था।)
1758 ई. में मराठा सेनापति रघुनाथ राव (राघोबा) ने पंजाब पर आक्रमण कर लाहौर पर अधिकार कर लिया तथा अहमद शाह अब्दाली के पुत्र एवं वायसराय तैमूर शाह को पंजाब से खदेड़ दिया। अपने पुत्र के निष्कासन और पंजाब पर मराठा अधिकार का बदला लेने के उद्देश्य से ही अहमद शाह अब्दाली ने भारत पर विशाल आक्रमण किया, जिसकी परिणति 1761 ई. के पानीपत के तीसरे युद्ध के रूप में हुई।
In 1758 CE, the Maratha army under Raghunath Rao conquered Punjab, captured Lahore, and expelled Prince Timur Shah, the son and viceroy of Ahmad Shah Abdali. To avenge the humiliation and expulsion of his viceroy and re-establish Afghan dominance over Punjab, Abdali launched his massive invasion of India, culminating in the Third Battle of Panipat in 1761 CE.