Asked: Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2025medium Level
ID: 6ae793b94aac9c32d5e3e03e
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
अशोक के शिलालेखों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. अधिकांश अभिलेख प्राकृत भाषा और ब्राह्मी लिपि में हैं। 2. मानसेहरा और शाहबाजगढ़ी से प्राप्त अभिलेख प्राकृत भाषा और खरोष्ठी लिपि में हैं। नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए:
With reference to the inscriptions of Ashoka, consider the following statements: 1. Most of the inscriptions are in the Prakrit language and Brahmi script. 2. Inscriptions found at Mansehra and Shahbazgarhi are in the Prakrit language and Kharosthi script. Select the correct answer from the code given below:
SELECT CORRECT OPTION:
A
सिर्फ 1
1 only
B
सिर्फ 2
2 only
C
Correctदोनों 1 और 2
Both 1 and 2
D
न तो 1 न ही 2
Neither 1 nor 2
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option C(दोनों 1 और 2)
अशोक के अधिकांश अभिलेख प्राकृत भाषा और ब्राह्मी लिपि में उत्कीर्ण हैं (कथन 1 सही)। पश्चिमोत्तर भारत (आधुनिक पाकिस्तान) में स्थित मानसेहरा (हजारा जिला) और शाहबाजगढ़ी (पेशावर जिला) के चौदह शिलालेख प्राकृत भाषा में हैं, किंतु इनकी लिपि ब्राह्मी न होकर खरोष्ठी लिपि (दाएं से बाएं लिखी जाने वाली) है (कथन 2 सही)। अतः दोनों कथन 1 और 2 सत्य हैं।
The vast majority of Ashoka's inscriptions are composed in Prakrit using the Brahmi script (statement 1 is correct). The major rock edicts at Mansehra and Shahbazgarhi in northwestern Pakistan are in Prakrit but written in the Kharosthi script, which ran right-to-left (statement 2 is correct). Therefore, both statements 1 and 2 are correct.