Asked: U.P. P.C.S. (Pre) 2024medium Level
ID: 6ae793b94aac9c32d5e3dff6
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
अशोक के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए– 1. अशोक ने धम्म की जो परिभाषा दी है, वह 'राहुलोवादसुत्त' से ली गई है। 2. अपने राज्याभिषेक के 14वें वर्ष में अशोक ने धम्ममहामात्र नामक एक नवीन प्रकार के कर्मचारी की नियुक्ति की। उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Consider the following statements regarding Ashoka: 1. The definition of Dhamma given by Ashoka is derived from the 'Rahulovadasutta'. 2. In the 14th year of his coronation, Ashoka appointed a new class of officials called Dhammamahamatras. Which of the statements given above is/are correct?
SELECT CORRECT OPTION:
A
Correct1 और 2 दोनों
Both 1 and 2
B
न तो 1 न ही 2
Neither 1 nor 2
C
केवल 1
1 only
D
केवल 2
2 only
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option A(1 और 2 दोनों)
अशोक ने अपने दूसरे और सातवें स्तंभलेख में धम्म की परिभाषा देते हुए पूछा है: 'कियं चु धम्मे?' (धम्म क्या है?) और उत्तर दिया है: 'अपासिणवे बहुकयाने दया दाने सचे सोचये' (अल्प पाप, अत्यधिक कल्याण, दया, दान, सत्य और पवित्रता)। यह परिभाषा पालि त्रिपिटक के मज्झिमनिकाय के 'राहुलोवादसुत्त' से प्रेरित है (कथन 1 सही)। अशोक ने अपने पांचवें बृहद शिलालेख में उल्लेख किया है कि उसने राज्याभिषेक के 14वें वर्ष (तेरह वर्ष व्यतीत होने पर) 'धम्ममहामात्रों' का नया पद सृजित किया था (कथन 2 सही)। अतः दोनों कथन सही हैं।
In his 2nd and 7th Pillar Edicts, Ashoka defines Dhamma as 'Apasinave, bahukayane, daya, dane, sache, sochaye' (least sin, much virtue, compassion, liberality, truthfulness, and purity), a formulation inspired by the 'Rahulovadasutta' of the Majjhima Nikaya (statement 1 is correct). In his 5th Major Rock Edict, Ashoka expressly states that Dhammamahamatras were instituted in the 14th year after his coronation (after thirteen elapsed years) to promote moral welfare across all sects (statement 2 is correct). Both statements are therefore correct.