Asked: U.P.P.C.S. (Pre) 1998medium Level
ID: 6ae793b94aac9c32d5e3dfb7
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए– कथन (A) : लगभग दो वर्ष के अभियान के पश्चात सिकंदर महान ने 325 ई.पू. में भारत छोड़ दिया। कारण (R) : वह चंद्रगुप्त मौर्य से पराजित हुआ था। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
Consider the following statements: Assertion (A): After an expedition of about two years, Alexander the Great left India in 325 BC. Reason (R): He was defeated by Chandragupta Maurya. Select the correct answer from the code given below:
SELECT CORRECT OPTION:
A
(A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
Both (A) and (R) are true, and (R) is the correct explanation of (A).
B
(A) तथा (R) दोनों सही हैं; परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
Both (A) and (R) are true, but (R) is not the correct explanation of (A).
C
Correct(A) सही है; परंतु (R) गलत है।
(A) is true, but (R) is false.
D
(A) गलत है; परंतु (R) सही है।
(A) is false, but (R) is true.
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option C((A) सही है; परंतु (R) गलत है।)
कथन (A) सही है क्योंकि सिकंदर 327-326 ई.पू. में भारत आया और लगभग 19 महीने (लगभग दो वर्ष) के अभियान के पश्चात सितंबर 325 ई.पू. में पाटल (सिंधु मुहाने) से अपनी सेना को दो भागों में विभक्त कर (जलमार्ग से नियार्कस और थलमार्ग से स्वयं) स्वदेश वापसी के लिए रवाना हो गया। कारण (R) असत्य है क्योंकि सिकंदर की चंद्रगुप्त मौर्य से कोई प्रत्यक्ष सैन्य भिड़ंत नहीं हुई थी और न ही वह चंद्रगुप्त मौर्य से पराजित हुआ था; वस्तुतः उसकी अपनी सेना द्वारा ब्यास नदी से आगे बढ़ने से मना कर देने के कारण उसे लौटना पड़ा था। अतः (A) सही है परंतु (R) गलत है।
Assertion (A) is correct: Alexander invaded India around early 326 BC and, after an expedition of nearly 19 months, departed from the Indus delta (Patala) in September 325 BC to return westward. Reason (R) is false: Alexander was never militarily confronted, let alone defeated, by Chandragupta Maurya; his retreat was precipitated by the refusal of his own battle-weary troops to cross the Hyphasis (Beas) river into the Gangetic plains. Thus, (A) is true, but (R) is false.