निम्न कथनों पर विचार कीजिए- 1. अंतिम मौर्य शासक बृहद्रथ की हत्या उसके प्रधान सेनापति पुष्यमित्र शुंग ने की थी। 2. अंतिम शुंग राजा देवभूति की हत्या उसके ब्राह्मण मंत्री वासुदेव कण्व ने की और उसने राजसिंहासन हथिया लिया। 3. आंध्र ने कण्व राजवंश के अंतिम शासक को पद वंचित किया था। इन कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Consider the following statements: 1. The last Mauryan ruler, Brihadratha was assassinated by his commander-in-chief, Pushyamitra Shunga. 2. The last Shunga King, Devabhuti, was assassinated by his Brahmana minister Vasudeva Kanva who usurped the throne. 3. The last ruler of the Kanva dynasty was deposed by the Andhras. Which of these statements is/are correct?
जिस महत्वाकांक्षी व्यक्ति ने 184 ई.पू. में अंतिम मौर्य शासक बृहद्रथ की हत्या करके शुंग राजवंश की स्थापना की, वह इतिहास में पुष्यमित्र शुंग के नाम से विख्यात है। शुंग वंश का अंतिम राजा देवभूति अत्यंत विलासी था, वह अपने आमात्य वासुदेव के षड्यंत्रों द्वारा मार डाला गया। वायु पुराण के अनुसार, अंतिम कण्व शासक सुशर्मा अपने आंध्र जातीय भृत्य सिमुक (सिंधुक) द्वारा मार डाला गया था।
Ambitious Pushyamitra Shunga assassinated the last Mauryan king Brihadrath in 184 B.C. and became famous in history for the establishment of Shunga dynasty. The last king of Shunga dynasty, Devabhuti was killed by a conspiracy of his ‘Amatya’ Vasudeva. According to Vayupurana, the last ruler of the Kanva dynasty, Susharma was deposed by his Andhrian servant Simuk (Sindhuk).