मौर्य नरेशों के बारे में निम्न में से कौन-सा कथन सही है? उन्होंने विकास किया था- A. संस्कृति, कला व साहित्य B. सोने के सिक्के C. प्रांतीय विभाजन D. हिंदुकुश तक साम्राज्य
Which of the following statements are correct about Mauryan Kings? They developed – A. Culture, Art and Literature B. Gold coins C. Provincial Division D. Kingship to Hindukush Code :
मौर्य सम्राटों ने संस्कृति, कला एवं साहित्य के विकास में महती भूमिका अदा की। चंद्रगुप्त मौर्य का साम्राज्य उत्तर-पश्चिम में ईरान की सीमा से लेकर दक्षिण में वर्तमान उत्तरी कर्नाटक तक फैला था। पूर्व में मगध से लेकर पश्चिम में सौराष्ट्र एवं सोपारा तक का संपूर्ण प्रदेश उसके साम्राज्य के अधीन था। इतिहासकार स्मिथ के अनुसार, हिंदुकुश पर्वत तत्कालीन भारत की वैज्ञानिक सीमा थी। अशोक के अभिलेखों में मौर्य साम्राज्य के 5 प्रांतों के नाम मिलते हैं- (1) उत्तरापथ, (2) अवंतिरट्ठ, (3) कलिंग, (4) दक्षिणापथ एवं (5) प्राच्य या पूर्वी प्रदेश। स्वर्ण सिक्कों को भारत में प्रचलित करने का श्रेय हिंद-यवन (इंडोग्रीक) शासकों को है। अतः मौर्य नरेशों के संबंध में कथन A, C, D सत्य हैं।
Mauryan emperors played a major role in the development of culture, art and literature. Chandragupta’s empire spread over from Iran in the north-west to present north Karnataka in the south. According to historian Smith, Hindukush mountains were the strategic frontier of India. There were five provinces described in inscriptions of Ashoka i.e. (1) Uttarapath (2) Avantiratha (3) Kalinga (4) Dakshinapath (5) Prachyapatha. Regularization of gold coins in India is credited to IndoGreek kings. Hence A, C, D are correct about Mauryan emperors.