निम्नलिखित में से कौन-सी प्रशासनिक संरचना, आरोही क्रम में सही है?
Which one of the following administrative structures in ascending order is correct?
मौर्यकालीन साम्राज्य को कई प्रशासनिक इकाइयों में बांटा गया था। इसमें सबसे बड़ी प्रशासनिक इकाई प्रांत थी। प्रांतों का विभाजन मंडल में, मंडल का विभाजन विषय में, विषय का विभाजन स्थानीय (800 ग्रामों का समूह) में, स्थानीय का विभाजन द्रोणमुख (400 ग्रामों का समूह) में, द्रोणमुख का विभाजन कर-वाटिका या खार्वटिक (200 ग्रामों का समूह) में तथा खार्वटिक का विभाजन संग्रहण (10 ग्रामों का समूह) में किया गया था। ग्राम प्रशासन की सबसे छोटी इकाई थी। अतः दिया गया प्रश्न त्रुटिपूर्ण है। इसका आरोही क्रम क्रमशः इस प्रकार हैं-संग्रहण, कर-वाटिका/खार्वटिक, द्रोणमुख, स्थानीय।
Kautilya prescribes a different scheme of Mauryan rural level administrative tier. At the top of the tier was the unit called 'Sthaniya' consisting of 800 villages. Then came 'Dronamukh' of 400 villages; further below stood 'Karvatika' of 200 villages and the lowest level the 'Samgrahan' consisting of 10 villages. Hence the given question is incorrect. Its ascending order is as follows- Samgrahana, Karvatika, Dronamukh, Sthaniya.