Asked: R.A.S./R.T.S.(Pre) 2013medium Level
ID: 6940030e128ec97c3fdfdb6b
QUESTION STATEMENT:

निम्न में से अशोक के किस अभिलेख में पारंपरिक अवसरों पर पशु बलि पर रोक लगाई गई है, ऐसा लगता है कि यह पाबंदी पशुओं के वध पर थी?

Which of the following inscriptions of Ashoka bans animal sacrifice on certain festive gatherings, that probably included a ban on animal killing as well?

SELECT CORRECT OPTION:
A
Rock Edict I
शिला अभिलेख I
B
Pillar Edict V
स्तंभ अभिलेख V
Correct
C
Rock Edict IX
शिला अभिलेख IX
D
Rock Edict XI
शिला अभिलेख XI
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option B (Pillar Edict V)

अशोक के प्रथम शिलालेख में पशु बलि निषेध के संदर्भ में लेख इस प्रकार है- "यहां कोई जीव मारकर बलि न दिया जाए और न कोई उत्सव किया जाए। पहले 'प्रियदर्शी' राजा की पाकशाला में प्रतिदिन सहस्त्रों जीव मांस के लिए मारे जाते थे, लेकिन अब इस अभिलेख के लिखे जाने तक सिर्फ तीन पशु प्रतिदिन मारे जाते हैं- दो मोर एवं एक मृग, इसमें भी मृग हमेशा नहीं मारा जाता। ये तीनों भी भविष्य में नहीं मारे जाएंगे।" पांचवें स्तंभ लेख के अनुसार, अशोक द्वारा राज्याभिषेक के 26वें वर्ष बाद निम्नलिखित जीवों का वध निषिद्ध किया-तोता, मैना, अरुणा, जंगली बत्तख, नंदीमुख, चमगादड़, रानी चींटियां, अस्थि रहित मछली, कछुआ, साही, गिलहरी, हिरण, बैल, श्वेत कबूतर, घरेलू कबूतर और ऐसे चौपाये जो खाये न जाते हों और अन्य किसी काम न आते हों। प्रत्येक पक्ष के आठवें, चौदहवें और पंद्रहवें दिन तिष्य और पुनर्वसु के दिन, तीनों ऋतुओं की प्रथम पूर्णिमा को तथा दूसरे त्योहारों पर बैलों, बकरों, सूअरों तथा अन्य जानवरों को बधिया न किया जाए। तिष्य, पुनर्वसु और ऋतुओं की पूर्णिमा को, प्रत्येक ऋतु की पूर्णिमा वाले पक्ष में घोड़ों और बैलों को न दागा जाए। अतः स्पष्ट है कि इसका अभीष्ट उत्तर विकल्प (b) होगा।

In the first rock edict, Ashok inscribed as “here no living beings are to be slaughtered or offered in sacrifice. Formerly in the kitchen of King Piyadasi, thousands of animals were killed everyday for meat. But now with the writing of this Dhamma edict, only three creatures, two peacocks, and a deer are killed out of which deer is not always killed and in future, not even these three creatures will be killed.” But as per the question, option (b) is the most suitable answer. According to 5th Pillar edict : King Ashok speaks - After anointing twenty-six years the following animals were declared by me inviolable, viz. parrots, mainas, the arumna, ruddy geese...... Fish are inviolable and must not be sold on the three chaturmasis and on the tishya full moon for three days and on every fast day.

Subject: Indian History•Topic: History of Ancient India•Subtopic: Maurya Empire
Practice this topic in CBT

Related Questions in History of Ancient India

View All

Attempt CG State Mock Tests in Real Exam Simulation

Access thousands of previous year questions and simulated mock papers with official negative marking and real-time state percentiles.

Practice Full Test Series Free