निम्नलिखित में से किस राजवंश के शासकों के सुदूर देशों जैसे सीरिया एवं मिस्र के साथ राजकीय संबंध थे?
Rulers of which of the following dynasties had diplomatic relations with distant countries like Syria and Egypt?
मौर्य शासक अशोक के तेरहवें शिलालेख से यह ज्ञात होता है कि अशोक के पांच यवन राजाओं के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध थे- जिनमें अंतियोक (एंटियोकस-II थियोस सीरिया का शासक), तुरमय या तुरमाय (टालेमी II फिलाडेल्फस-मिस्र का राजा), अंतकिनी (एंटीगोनस गोनातास-मेसीडोनिया या मकदूनिया का राजा), मग (साइरीन का शासक) तथा अलिक सुंदर (अलेक्जेंडर एपाइरस या एपीरस का राजा) प्रमुख हैं।
13th inscription of Ashoka provides information that he had a cordial relation with five Yavana kings namely- Antioch (Antiochus II Theos – the ruler of Syria), Turmaya or Turamaya (Ptolemy II Philadelphus – The ruler of Egypt), Antakini or Anikini (Antigonus Gonatas – The ruler of Macedonia), Mag (The ruler of Cyrene), Alik Sundar or Aliero Sentro (Alexander Epirus or the king of Epirus).