तीर्थयात्रा के समय सम्राट अशोक निम्नलिखित स्थानों पर गए। उन्होंने किस मार्ग का अनुगमन किया? नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- 1. गया 2. कपिलवस्तु 3. कुशीनगर 4. लुम्बिनी 5. सारनाथ 6. श्रावस्ती कूट :
In the course of pilgrimage, Emperor Ashoka visited the following places. Which route did he follow ? Select the correct answer from the codes given below : 1. Gaya 2. Kapilavastu 3. Kushinagar 4. Lumbini 5. Sarnath 6. Shravasti Code :
अभिलेखीय साक्ष्यों के आधार पर बौद्ध धर्म ग्रहण करने के उपरांत अशोक ने आखेट तथा विहार यात्राओं को रोक दिया तथा उनके स्थान पर धर्म यात्राओं को प्रारंभ किया। वह महात्मा बुद्ध के चरण-चिह्नों से पवित्र हुए स्थानों में राज्याभिषेक के 10 वर्ष बाद (आठवां शिलालेख) संबोधि (बोधगया) तथा 20 वर्ष बाद (रुम्मिनदेई अभिलेख) लुम्बिनी गया तथा उनकी पूजा की। इतिहासकार विंसेट आर्थर स्मिथ ने अपनी पुस्तक 'अशोका : द बुद्धिस्ट एम्परर ऑफ इंडिया' के सातवें अध्याय 'द इंडियन लीजेंड्स ऑफ अशोका' में साहित्यिक साक्ष्यों के आधार पर उपगुप्त के साथ अशोक की धम्म यात्राओं का क्रम इस प्रकार दिया है-लुम्बिनी, कपिलवस्तु, बोधगया, सारनाथ, कुशीनगर और श्रावस्ती। इस प्रकार क्रमवत विकल्प (d) सही उत्तर है।
After accepting the Buddhist religion, Ashoka stopped hunting and started pilgrimage trips. He went to Bodhgaya after 10 years of his coronation and Lumbini after 20 years. Historian Vincent Arthur Smith has placed dhamma voyage (dhamma yatra) of Ashoka with Upgupta in his book 'Ashoka : the Buddhist Emperor of India' based on historical facts in the following order - Lumbini, Kapilavastu, Bodhgaya, Sarnath, Kushinagar, Shravasti.