विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची का प्राचीन नाम यह भी था-
It was also ancient name of world famous tourist destination of Sanchi
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची, मध्य प्रदेश के रायसेन जिला में विदिशा के समीप स्थित है। यहां पर पर्वत के ऊपर कई स्तूपों का निर्माण किया गया है। इस कारण इसे महावंश में 'चेतिय' (स्तूप का दूसरा नाम) गिरि भी कहा गया है। चौथी सदी के गुप्त लेख में इसका नाम काकणाम (काकनाड) महाविहार मिलता है। यहां पर कुल 3 स्तूप हैं। स्तूप संख्या 1 प्रधान स्तूप है। स्तूप संख्या 2 में अशोक के धम्म महामात्रों के अवशेष तथा स्तूप संख्या 3 में सारिपुत्र तथा मौद्गलायन के भस्मपात्र उपलब्ध हुए हैं। इन स्तूपों का निर्माण अशोक के द्वारा कराया गया था, जिसे शुंग काल में इस अर्द्धगोलाकार स्मारक को प्रस्तर से आच्छादित किया गया।
Sanchi is situated in Raisen district of Madhya Pradesh. A number of stupas are erected here over top of a mountain. There are total 3 stupas here. Stupa number 1 is primary stupa. Stupa 2 has remains of Dhamma Mahamatyas of Ashoka while the remains of Sariputra and Mudgalayan have been found in Stupa 3. These stupas were constructed by Ashoka. 4th CE Gupta inscription calls it Kakanam Mahavihara.