मालवा, गुजरात एवं महाराष्ट्र किस शासक ने पहली बार जीता?
Who was the first king to conquer Malwa, Gujarat and Maharashtra?
राजनैतिक तौर पर लगभग समस्त भारत का एकीकरण चंद्रगुप्त मौर्य के नेतृत्व में संभव हुआ। प्रारंभिक विजयों के फलस्वरूप चंद्रगुप्त का साम्राज्य ब्यास नदी से लेकर सिंधु नदी तक के प्रदेश पर हो गया। रुद्रदामन के जूनागढ़ अभिलेख से पश्चिमी भारत पर उसका अधिकार प्रमाणित होता है। जैन ग्रंथों के अनुसार, सौराष्ट्र के साथ-साथ अवंति पर भी चंद्रगुप्त मौर्य का अधिकार था। उसकी मृत्यु के समय उसके साम्राज्य का विस्तार पश्चिम में हिंदुकुश पर्वत से लेकर पूरब में बंगाल की खाड़ी तक तथा उत्तर में हिमालय की श्रृंखलाओं से लेकर दक्षिण में कर्नाटक तक था।
The unification of India had taken proper shape in the leadership of Chandragupta Maurya. Early victories of Chandragupta Maurya stretched his boundaries from Beas to Indus river. Junagadh inscription of Rudradaman proved his sovereignty over Western India. The unified Mauryan empire extended from Bengal and Assam in the east to modern-day Afghanistan in the west, to Kashmir in the north and the Deccan plateau in the south.