निम्नलिखित कथन (A) और (B) को पढ़ें और नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन करें- (A) विश्व के सभी भागों में ईस्वी पूर्व छठवीं शताब्दी एक महान धार्मिक उथल-पुथल का काल था। (B) वैदिक धर्म बहुत जटिल हो चुका था। कूट :
Read the statements (A) and (B) and choose the correct answer from the code given below : (A) The sixth century B.C. was a period of great religious upheaval in all parts of the world. (B) The Vedic religion had become very complex. Code :
ईसा पूर्व छठी शताब्दी में उत्तर भारत की मध्य गंगा घाटी क्षेत्र में अनेक धार्मिक संप्रदायों का उदय हुआ। अनेक मत तथा दर्शनों के प्रादुर्भाव ने बौद्धिक आंदोलन का रूप ग्रहण किया। विभिन्न मतों को मानने वाले संन्यासी (परिव्राजक) घूम-घूमकर अपने जीवन-दर्शन का जन समुदाय में प्रचार तथा एक-दूसरे के दर्शन का खंडन भी करते थे। यह भी महत्वपूर्ण है कि इस प्रकार के बौद्धिक आंदोलनों के प्रमाण अन्य देशों में भी मिलते हैं। चीन, ईरान तथा यूनान में पुरातन मान्यताओं को चुनौती देने वाले क्रमशः कन्फ्यूशियस, जरथुस्ट तथा पाइथागोरस थे। वैदिक धर्म बहुत जटिल हो चुका था। मंत्रों की शुद्धता और यज्ञों पर बहुत जोर था, जिससे पुरोहितों का महत्व अत्यधिक बढ़ गया। यज्ञों में बहुत धन-व्यय होने लगा तथा पशु-बलि को भी बढ़ावा मिला।
Many religious sects came into existence across the middle Ganga valley of northern India during sixth century B.C., which witnessed an intellectual environment due to the emergence of many new faiths and beliefs. The hermits following different faiths started preaching their thoughts and disclaiming each other’s philosophies. It should be noted during that time, such type of intellectual movements also emerged in other countries of the world. Confucius, Zarathustra and Pythagoras were the people who challenged the traditional assumptions in China, Iran and Greece respectively. Vedic religion became complicated. There was more focus on purity of Shlokas and Yajnas. As a result, the importance of priests increased enormously. It began to spend much money on Yajnas and also motivated animal killings.