वाराणसी को निम्नलिखित में से किसने अपनी द्वितीय राजधानी बनाया था?
Who among the following made Varanasi his second capital?
छठी शताब्दी ई.पू. में वाराणसी काशी महाजनपद की राजधानी थी, जिसे हर्यक वंश के शासक बिंबिसार ने कोशल नरेश प्रसेनजित की बहन महाकोशला के साथ विवाह करके दहेज के रूप में प्राप्त किया था। इसी प्रकार अजातशत्रु के समय प्रसेनजित ने अपनी पुत्री वाजिरा का विवाह अजातशत्रु से करके काशी के ऊपर उसका अधिकार स्वीकार कर लिया था। कालांतर में शिशुनाग ने जब वैशाली को अपनी राजधानी बनाई, तो उसने अपने पुत्र को वाराणसी का उप-राजा नियुक्त किया था। अतः दिए गए विकल्पों में यह स्पष्ट नहीं है कि वाराणसी को अपनी दूसरी राजधानी किसने बनाया था। उल्लेखनीय है कि उ.प्र. लोक सेवा आयोग ने इस प्रश्न का उत्तर शिशुनाग माना है।
In 6th century BC Varanasi was the capital of Kashi Mahajanapada. It was received as dowry by Haryanka dynasty king Bimbisara when he married Mahakoshala, the sister of Koshala king Prasenjit. During the period of Ajatashatru, Prasenjit married his daughter Vajira with him and accepted his suzerainty over Kashi. Later on when Shishunag made Vaishali his capital, he appointed his son as deputy-king of Varanasi. Hence, it is not very clear from given options that who made Varanasi his second capital. However U.P.P.S.C. has accepted Shishunag as correct option.