प्रारंभिक गणतंत्र में कौन-सा नहीं था ?
Which one was not in the earlier Republic?
बुद्ध काल में गंगाघाटी में कई गणराज्यों के अस्तित्व के प्रमाण मिलते हैं, जो इस प्रकार हैं- (1) कपिलवस्तु के शाक्य, (2) सुमसुमारगिरि के भग्ग, (3) अलकप्प के बुलि, (4) केसपुत्त के कालाम, (5) रामगाम के कोलिय, (6) कुशीनारा के मल्ल, (7) पावा के मल्ल, (8) पिप्पलिवन के मोरिय, (9) वैशाली के लिच्छवी तथा (10) मिथिला के विदेह। अतः प्रारंभिक गणतंत्र की सूची में यौधेय का उल्लेख प्राप्त नहीं होता है।
The evidence of the existence of lots of republics is found during the Buddha period. They were as follows- (1) Shakya of Kapilavastu, (2) Bhagga of Sumsumaragiri, (3) Buli of Alakappa, (4) Kalam of Kesaputta, (5) Koliya of Ramgama, (6) Malla of Kusinara, (7) Malla of Pava, (8) Moriya of Pipphalivan, (9) Lichchhavi of Vaishali and (10) Videha of Mithila. Yaudheya was not in the earlier republic.