"आत्मा केवल जंतु और पादप जीवन की संपदा नहीं है, बल्कि शिलाओं, प्रवाहित जलधाराओं और अन्य अनेक प्राकृतिक वस्तुओं की भी है, जिन्हें अन्य धार्मिक संप्रदाय जीवित नहीं मानते।" उपर्युक्त कथन प्राचीन भारत के निम्नलिखित में से किस एक धार्मिक संप्रदाय के एक मूलभूत विश्वास को प्रतिबिंबित करता है?
"Souls are not only the property of animal and plant life, but also of rocks, running water and many other natural objects not looked on as living by other religious sects." The above statement reflects one of the core beliefs of which one of the following religious sects of ancient India?
जैन परंपरा के अंतर्गत यह माना गया है कि सभी प्राणियों में एक तत्व निहित है, जिसे आत्मा कहते हैं। जैन आचार्य, गुरुदेव चित्रभानु लिखते हैं कि "ब्रह्मांड केवल मानवता के लिए नहीं है, यह सभी प्राणियों के विकास का क्षेत्र है।" पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और स्पर्श संवेदना वाले पौधों में भी आत्माएं होती हैं। जैन धर्म एक प्राचीन भारतीय धर्म है, जो अहिंसा एवं करुणा के सिद्धांत पर जोर देता है। जैन धर्म के अनुसार संसार के कण-कण में आत्मा का वास है। यह सजीव वस्तुओं के साथ-साथ निर्जीव वस्तुओं (शिलाओं आदि) में भी व्याप्त है।
Under the Jain tradition, it is believed that there is an element inherent in all living beings, which is called soul. Jain acharya, Gurudev Chitrabhanu writes that "the universe is not for humanity alone; it is a field of evolution for all living beings." There are souls in non-mobile bodies, such as earth, water, fire, air and plants. According to Jainism, the soul resides in every particle of the world.