निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - 1. दक्षिण भारत के इक्ष्वाकु शासक बौद्धमत के विरोधात्मक थे। 2. पूर्वी भारत के पाल शासक बौद्धमत के समर्थक थे। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Consider the following statements: 1. The Ikshvaku rulers of Southern India were antagonistic towards Buddhism. 2. The Pala rulers of Eastern India were Patrons of Buddhism. Which of the statement(s) given above is/are correct?
दक्षिण में तृतीय और चतुर्थ शताब्दी ई. के दौरान आंध्र में इक्ष्वाकु वंश का शासन था। इस वंश के सभी शासकों की लगभग सभी रानियां बौद्ध मतावलंबी थीं। इन्होंने नागार्जुनकोंडा में बौद्ध स्मारकों के निर्माण में अपना योगदान दिया था। यद्यपि इक्ष्वाकुओं ने वैदिक धर्म का पालन किया; किंतु इन्होंने साथ ही बौद्ध धर्म का समर्थन भी किया। बंगाल में पाल शासन के दौरान बंगाल महत्वपूर्ण बौद्ध केंद्र के रूप में उभरा। ऐसा पाल वंश द्वारा बौद्ध मत के समर्थन के कारण संभव हुआ। स्पष्ट है कि कथन (1) गलत है और कथन (2) सही है।
During 3rd and 4th century Ikshvaku dynasty ruled over southern India. Though Ikshvakus of southern India followed a Vedic religion but also supported the Buddhist religion. Bengal emerged as the prominent nucleus of Buddhism during Pala dynasty. It was due to the support of Pala reign behind Buddhist. Thus, statement (I) is wrong while statement (II) is correct.