निम्नलिखित में से किस शैलकृत गुफा में ग्यारह सिरों के बोधिसत्व का अंकन मिलता है?
In which of the following rock-cut caves, eleven headed Bodhisattava image is depicted?
सलसेती द्वीप पर स्थित कन्हेरी गुफाएं महाराष्ट्र के मुंबई शहर में स्थिति प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। ये गुफाएं संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान परिसर में स्थित हैं। प्राचीन अभिलेखों में कान्हाशैल, कृष्णगिरी, कान्हा-गिरी के नाम से उल्लिखित कन्हेरी बौद्धों का प्रमुख केंद्र था। कन्हेरी में एक ही पहाड़ी में सर्वाधिक संख्या में गुफाओं का निर्माण हुआ है। कन्हेरी की गुफाओं का निर्माण पहली शताब्दी ई.पू. में किया गया था और ये 11वीं शताब्दी ईस्वी तक इस्तेमाल में रहीं। गुफा संख्या 41 (पहले इसे 23 नंबर क्रमांकित किया गया था) में अवलोकितेश्वर की एक रोचक मूर्ति स्थित है, जिसकी चार भुजाएं और ग्यारह मुख हैं। यह अपनी किस्म की भारत में स्थित एकमात्र मूर्ति है। इस रूप की उपासना चीन, चीनी तुर्किस्तान, कंबोडिया तथा जापान में 7वीं 8वीं सदी में लोकप्रिय थी।
The Kanheri caves located in Salsette Island are a major tourist destination of the city of Mumbai in Maharashtra. These caves are located in the Sanjay Gandhi National Park complex. Kanheri mentioned in ancient records as Kanhashail, Krishnagiri, Kanhagiri, was the main center of Buddhists. It has the largest number of caves built at a single hill. Kanheri caves were built in the first century B.C. and they were in use until 11th century AD. Cave number 41 (earlier it was numbered 23) houses an interesting idol of Avalokiteshavara with four arms and eleven heads. It is the only statue of its kind in India. The worship of this form of Bodhisattva was prevalent in China, Chinese Turkistan, Cambodia and Japan in 7th-8th CE.