भारत के धार्मिक इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- 1. बोधिसत्व, बौद्धमत के हीनयान संप्रदाय की केंद्रीय संकल्पना है। 2. बोधिसत्व अपने प्रबोध के मार्ग पर बढ़ता हुआ करुणामय है। 3. बोधिसत्व समस्त सचेतन प्राणियों को उनके प्रबोध के मार्ग पर चलने में सहायता करने के लिए स्वयं की निर्वाण प्राप्ति विलंबित करता है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
With reference to the religious history of India, consider the following statements: 1. The concept of Bodhisattva is central to Hinayana sect of Buddhism. 2. Bodhisattva is a compassionate one on his way to enlightenment. 3. Bodhisattva delays achieving his salvation to help all sentient beings on their path to it. Which of the statements given above is/are correct?
बोधिसत्व बौद्धमत के महायान संप्रदाय का आदर्श एवं केंद्रीय संकल्पना है। बौद्ध धर्म में बोधिसत्व, सत्व के लिए प्रबुद्ध (शिक्षा दिए हुए) को कहते हैं। पारंपरिक रूप से महान दया से प्रेरित, बोधिचित्त जनित, सभी संवेदनशील प्राणियों के लाभ के लिए सहज इच्छा से बुद्धत्व प्राप्त करने वाले को बोधिसत्व माना जाता है। दस पारमिताओं का पूर्ण पालन करने वाला बोधिसत्व कहलाता है। बुद्ध बनना ही बोधिसत्व के जीवन की पराकाष्ठा है। बौद्ध धर्म का अंतिम लक्ष्य संपूर्ण मानव समाज से दुःख का अंत है। बौद्ध धर्म के अनुसार चार आर्य सत्य हैं-1. दुःख, 2. दुःख समुदय, 3. दुःख निरोध तथा 4. दुःख निरोध का मार्ग। बौद्ध धर्म के अनुयायी अष्टांगिक मार्ग के अनुसार, जीवन जीकर अज्ञानता और दुःख से मुक्ति और निर्वाण पाने की कोशिश करते हैं।
The word Bodhisattva is a compound word from bodhi (enlightenment) and sattva (essence, spirit). Bodhisattva is the goal and ideal of Mahayana Buddhism. The Mahayana Buddhists do not aspire to enlightenment purely to free themselves from suffering, but they do so out of compassion to liberate other sentient beings. They delay achieving their salvation to help all sentient beings on their path to do it. Thus, statement (1) is wrong, whereas (2) and (3) are correct.