'सप्तपर्णी गुफा' स्थित है-
‘Saptaparni Cave’ is situated in –
प्रथम बौद्ध संगीति (प्रथम बौद्ध परिषद) बुद्ध की मृत्यु के तत्काल बाद राजगृह (राजगीर) की सप्तपर्णि गुफा में हुई। इस समय मगध का शासक अजातशत्रु था। इस संगीति की अध्यक्षता महाकस्सप (महाकश्यप) ने की तथा इसमें बुद्ध के प्रमुख शिष्य आनंद और उपालि भी उपस्थित थे। इसमें बुद्ध की शिक्षाओं का संकलन हुआ तथा उन्हें सुत्त और विनय नामक दो पिटकों में विभाजित किया गया। आनंद तथा उपालि क्रमशः धर्म और विनय के प्रमाण माने गए।
The first Buddhist Council was held soon after the Mahaparinirvana of the Buddha, under the patronage of King Ajatashatru with the monk Mahakassapa presiding at Rajgriha, in the Saptaparni Cave. The idea was to preserve Buddha’s teachings (Sutta) and rules for disciples (Vinaya). Ananda, one of the great disciples of Buddha, recited Suttas and Upali; another disciple recited Vinaya. Abhidhamma Pitaka was also included.