भारतीय उपमहाद्वीप में कृषि के प्राचीनतम साक्ष्य प्राप्त हुए हैं-
The earliest evidence of agriculture in the Indian Subcontinent has been obtained from –
नवीनतम खोजों के आधार पर भारतीय उपमहाद्वीप में प्राचीनतम कृषि साक्ष्य वाला स्थल उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में स्थित लहुरादेव है। यहां से 9000 ई.पू. से 7000 ई.पू. तक के बीच चावल के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। उल्लेखनीय है कि इस नवीनतम खोज के पूर्व भारतीय उपमहाद्वीप का प्राचीनतम कृषि साक्ष्य वाला स्थल मेहरगढ़ (पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थित; यहां से 7000 ई.पू. के गेहूं के साक्ष्य मिले है), जबकि प्राचीनतम चावल के साक्ष्य वाला स्थल कोलडिहवा (प्रयागराज जिले में बेलन नदी के तट पर स्थितः यहां से 6500 ई.पू. के चावल की भूसी के साक्ष्य मिले हैं) माना जाता था। उपर्युक्त संदर्भों में अब यदि विकल्प में लहुरादेव रहता है, तो उपयुक्त विकल्प वही होगा; परंतु लहुरादेव के विकल्प में न होने की स्थिति में इसका उत्तर मेहरगढ़ होगा।
According to the latest research, the earliest evidence of agriculture in Indian sub-continent has been reported from the Lahuradeva site in Sant Kabir Nagar district, Uttar Pradesh. The evidence of human activity and beginning of rice cultivation at this site dates back to around 9000-7000 B.C. Significantly before this research, the earlier evidence of wheat was found at Mehrgarh (located in Balochistan, Pakistan) belonging to around 7000 B.C. and the earliest evidence of rice is known to be near the bank of the river Belan, district Prayagraj, from where rice bran was found dating back to 6500 B.C. With above reference, if Lahuradeva is one option, then it will be the correct answer, but if Lahuradeva is not an option, then Mehrgarh would be the right answer.