Asked: I.A.S. (Pre) 2010medium Level
ID: 6ae793bc4aac9c32d5e458a1
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
भारत छोड़ो आंदोलन के उपरांत, सी. राजगोपालाचारी ने ''द वे आउट'' नामक पैम्फलेट जारी किया। निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रस्ताव इस पैम्फलेट में था?
Subsequent to the Quit India Movement, C. Rajagopalachari issued a pamphlet entitled 'The Way Out'. Which one of the following was a proposal in this pamphlet?
SELECT CORRECT OPTION:
A
ब्रिटिश भारत तथा भारतीय राज्यों के प्रतिनिधियों को मिलाकर एक ''युद्ध सलाहकार परिषद'' की स्थापना।
The establishment of a 'War Advisory Council' composed of representatives from British India and the Indian States.
B
केंद्रीय कार्यकारी परिषद का इस प्रकार पुनर्गठन कि गवर्नर जनरल तथा कमांडर-इन-चीफ के अतिरिक्त अन्य सभी सदस्य भारतीय नेता हों।
Reconstitution of the Central Executive Council in such a way that all its members, except the Governor-General and the Commander-in-Chief, should be Indian leaders.
C
केंद्रीय तथा प्रांतीय विधानमंडलों के 1945 के अंत में नए चुनाव कराए जाएं तथा संविधान का निर्माण करने वाले निकाय को यथासंभव शीघ्र आयोजित किया जाए।
Fresh elections to the Central and Provincial Legislatures to be held at the end of 1945 and the Constitution making body to be convened as soon as possible.
D
Correctसंवैधानिक गतिरोध का हल।
A solution for the constitutional deadlock.
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option D(संवैधानिक गतिरोध का हल।)
अखिल भारतीय मुस्लिम लीग और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच उत्पन्न संवैधानिक गतिरोध को दूर करने तथा स्वतंत्रता की दिशा में मार्ग प्रशस्त करने हेतु चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने वर्ष 1944 में 'द वे आउट' (The Way Out) नामक पैम्फलेट जारी किया था। इसमें कांग्रेस और लीग के बीच सहयोग का एक व्यावहारिक फार्मूला (सी.आर. फार्मूला) प्रस्तुत किया गया था।
To resolve the impasse between the All India Muslim League and the Indian National Congress, C. Rajagopalachari published a pamphlet entitled 'The Way Out' in 1944. It proposed a formula (known as the CR Formula) offering a pragmatic compromise and a solution to the constitutional deadlock.