Asked: 2010medium Level
ID: 6ae793bc4aac9c32d5e45308
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- 1. 1936 में हस्ताक्षरित 'बंबई मेनिफेस्टो' प्रत्यक्ष रूप से समाजवादी आदर्शों के प्रतिपादन का विरोधी था। 2. इसको समस्त भारत से वृहद व्यापारिक समुदाय का सहयोग मिला था। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Consider the following statements: 1. The 'Bombay Manifesto' signed in 1936 directly opposed the propagation of socialist ideals. 2. It received support from a large section of the business community across India. Which of the statements given above is/are correct?
SELECT CORRECT OPTION:
A
केवल 1
1 only
B
केवल 2
2 only
C
Correct1 और 2 दोनों
Both 1 and 2
D
न तो 1 और न ही 2
Neither 1 nor 2
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option C(1 और 2 दोनों)
मई, 1936 में बंबई के 21 प्रमुख उद्योगपतियों व व्यापारियों ने 'बंबई मेनिफेस्टो' (Bombay Manifesto) पर हस्ताक्षर किए थे। यह दस्तावेज जवाहरलाल नेहरू द्वारा 1936 के लखनऊ कांग्रेस अधिवेशन में प्रतिपादित समाजवादी विचारों और निजी संपत्ति के खात्मे की धारणाओं का प्रत्यक्ष विरोधी था और इसे देश के बड़े व्यापारिक समुदाय का व्यापक समर्थन प्राप्त था। अतः 1 और 2 दोनों कथन सही हैं।
In May 1936, 21 prominent Bombay industrialists and merchants signed the 'Bombay Manifesto'. This manifesto openly opposed the propagation of socialist doctrines articulated by Jawaharlal Nehru at the 1936 Lucknow Congress session and enjoyed wide backing across the Indian business community. Thus, both statements 1 and 2 are correct.