Asked: I.A.S. (Pre) 2011medium Level
ID: 6ae793bc4aac9c32d5e44d4b
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के काल के संदर्भ में नेहरू रिपोर्ट में निम्नलिखित में से किसकी/किस-किस की अनुशंसा की गई थी? 1. भारत के लिए पूर्ण स्वतंत्रता 2. अल्पसंख्यकों हेतु आरक्षित स्थानों के लिए संयुक्त निर्वाचन-क्षेत्र 3. संविधान में भारतीयों के लिए मौलिक अधिकारों का प्रावधान निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए-
With reference to the period of Indian freedom struggle, which of the following was/were recommended by the Nehru Report? 1. Complete Independence for India 2. Joint electorates with reservation of seats for minorities 3. Provision of Fundamental Rights for Indians in the Constitution Select the correct answer using the codes given below:
SELECT CORRECT OPTION:
A
केवल 1
1 only
B
Correctकेवल 2 और 3
2 and 3 only
C
केवल 1 और 3
1 and 3 only
D
1, 2 और 3
1, 2 and 3
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option B(केवल 2 और 3)
नेहरू रिपोर्ट (1928) में भारत के लिए पूर्ण स्वतंत्रता के स्थान पर 'डोमिनियन स्टेटस' (औपनिवेशिक स्वराज्य/अधिराज्य का दर्जा) की मांग की गई थी (अतः कथन 1 गलत है)। इसमें पृथक निर्वाचक मंडलों को समाप्त कर अल्पसंख्यकों के लिए स्थानों के आरक्षण सहित संयुक्त निर्वाचन क्षेत्रों का प्रस्ताव था (कथन 2 सही)। साथ ही इसमें 19 मौलिक अधिकारों का स्पष्ट प्रावधान किया गया था (कथन 3 सही)। अतः सही कूट केवल 2 और 3 है।
The Nehru Report (1928) recommended 'Dominion Status' rather than Complete Independence as the immediate goal (hence statement 1 is incorrect). It proposed joint electorates with reservation of seats for minorities in place of separate communal electorates (statement 2 is correct). It also explicitly incorporated 19 fundamental rights for Indian citizens (statement 3 is correct). Thus, only statements 2 and 3 are correct.