Asked: U.P. P.C.S. (Pre) 1997medium Level
ID: 6ae793bb4aac9c32d5e42bd7
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
पत्रकार के कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जेल जाने वाला प्रथम भारतीय कौन था?
Who was the first Indian to be imprisoned while discharging duties as a journalist?
SELECT CORRECT OPTION:
A
Correctबाल गंगाधर तिलक
Bal Gangadhar Tilak
B
दादाभाई नौरोजी
Dadabhai Naoroji
C
मोतीलाल घोष
Motilal Ghosh
D
सुरेंद्रनाथ बनर्जी
Surendranath Banerjee
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option A(बाल गंगाधर तिलक)
इतिहासकार धनंजय कीर की पुस्तक 'लोकमान्य तिलक-फादर ऑफ द इंडियन फ्रीडम स्ट्रगल' के अनुसार, बाल गंगाधर तिलक एवं गोपाल गणेश आगरकर को समाचार-पत्रों ('केसरी' एवं 'मराठा') में कोल्हापुर के दीवान माधवराव बर्वे के संबंध में पत्रकारिता करने हेतु जुलाई 1882 में बंबई की डोंगरी जेल में चार माह की सजा भुगतने के लिए भेजा गया था। यह किसी भारतीय पत्रकार को पत्रकारिता के लिए जेल होने का प्रथम अवसर था। प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चंद्र ने अपनी पुस्तक 'इंडियाज स्ट्रगल फॉर इंडिपेंडेंस' में सुरेंद्रनाथ बनर्जी को प्रथम माना है, परंतु बनर्जी को 'द बंगाली' में अदालत की अवमानना हेतु अप्रैल 1883 में सजा हुई थी। अतः कालक्रम की दृष्टि से बाल गंगाधर तिलक एवं गोपाल गणेश आगरकर प्रथम हैं। आयोग ने विभिन्न परीक्षाओं में इसे तारांकित भी किया है, किंतु कालक्रम के आधार पर विकल्प (a) सही है।
According to historian Dhananjay Keer, Bal Gangadhar Tilak and Gopal Ganesh Agarkar were sentenced to four months imprisonment in Dongri Jail, Bombay in July 1882 for their journalistic writings regarding Kolhapur State in 'Kesari' and 'Mahratta'. Surendranath Banerjee was sentenced later in April 1883 for contempt of court regarding an editorial in 'The Bengalee'. Therefore, chronologically, Bal Gangadhar Tilak (along with Agarkar) was the first Indian journalist imprisoned; hence option (a) is correct.
Subject: Indian History•Topic: History of Modern India•Subtopic: Development of Press in Modern India
Practice this topic in CBT