Asked: I.A.S. (Pre) 2017medium Level
ID: 6ae793bb4aac9c32d5e42198
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
निम्नलिखित में से कौन ब्रिटिश शासन के दौरान भारत में रैयतवाड़ी बंदोबस्त के प्रारंभ किए जाने से संबद्ध था/थे? 1. लॉर्ड कॉर्नवालिस 2. अलेक्जेंडर रीड 3. टॉमस मुनरो नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
Who among the following was/were associated with the introduction of Ryotwari Settlement in India during British rule? 1. Lord Cornwallis 2. Alexander Read 3. Thomas Munro Select the correct answer using the code given below:
SELECT CORRECT OPTION:
A
केवल 1
Only 1
B
केवल 1 और 3
Only 1 and 3
C
Correctकेवल 2 और 3
Only 2 and 3
D
1, 2 और 3
1, 2 and 3
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option C(केवल 2 और 3)
रैयतवाड़ी बंदोबस्त के जनक कैप्टन अलेक्जेंडर रीड (Alexander Read) और सर थॉमस मुनरो (Thomas Munro) थे। रीड ने सर्वप्रथम 1792 ई. में तमिलनाडु के बारामहल जिले में इसे प्रायोगिक तौर पर लागू किया। 1820 में थॉमस मुनरो ने मद्रास का गवर्नर बनने पर इसे संपूर्ण मद्रास प्रेसीडेंसी में लागू किया। बाद में इसे बंबई (एलफिंस्टन द्वारा), असम और कुर्ग में भी लागू किया गया। लॉर्ड कॉर्नवालिस स्थायी बंदोबस्त (Permanent Settlement) से संबद्ध थे, न कि रैयतवाड़ी से। अतः सही उत्तर केवल 2 और 3 (विकल्प c) है।
The Ryotwari Settlement was originated by Captain Alexander Read and Sir Thomas Munro. Read first introduced it experimentally in the Baramahal district of Tamil Nadu in 1792. When Thomas Munro became the Governor of Madras in 1820, he extended it across the entire Madras Presidency. Mountstuart Elphinstone subsequently implemented it in the Bombay Presidency. Lord Cornwallis was associated with the Permanent Settlement, not the Ryotwari. Hence, only 2 and 3 are correct (Option c).