Asked: I.A.S. (Pre) 2007medium Level
ID: 6ae793ba4aac9c32d5e42013
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
किसकी पदावधि में महिलाओं तथा बच्चों की कार्यावधि के घंटों को सीमित करने तथा स्थानीय शासन को आवश्यक नियम बनाने के लिए प्राधिकृत करने के लिए प्रथम फैक्टरी अधिनियम का अभिग्रहण किया गया?
During whose tenure was the first Factory Act enacted to regulate the working hours of children and authorize local governments to make necessary rules?
SELECT CORRECT OPTION:
A
लॉर्ड लिटन
Lord Lytton
B
लॉर्ड बेंटिक
Lord Bentinck
C
Correctलॉर्ड रिपन
Lord Ripon
D
लॉर्ड कैनिंग
Lord Canning
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option C(लॉर्ड रिपन)
लॉर्ड रिपन (1880-1884 ई.) के कार्यकाल में 1881 ई. में प्रथम कारखाना अधिनियम (First Factory Act, 1881) पारित किया गया था। यह अधिनियम उन कारखानों पर लागू होता था जहां 100 या उससे अधिक मजदूर काम करते थे और यांत्रिक शक्ति का प्रयोग होता था। इसके तहत 7 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के काम करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया तथा 7 से 12 वर्ष के बच्चों की दैनिक कार्यावधि 9 घंटे तय की गई और महीने में 4 दिन के अवकाश का प्रावधान किया गया। उल्लेखनीय है कि महिलाओं के काम के घंटों के नियमन का प्रावधान 1891 के द्वितीय फैक्टरी अधिनियम में किया गया था।
The First Factory Act of 1881 was passed during the viceroyalty of Lord Ripon (1880–1884). It applied to factories employing 100 or more workers using mechanical power. The Act prohibited employment of children under 7 years of age, restricted working hours of children between 7 and 12 years to 9 hours per day, and provided for four holidays a month. (Regulations specifically limiting female labor hours were introduced later in the Second Factory Act of 1891).