Asked: U.P. P.C.S. (Pre) 2023medium Level
ID: 6ae793ba4aac9c32d5e41945
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
कैप्टन हॉकिंस के संदर्भ में‚ निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है? (1) वह 1611 में जेम्स-I के दूत के रूप में भारत आया। (2) यह तुर्की भाषा का बहुत अच्छा ज्ञाता था। कूट :
With reference to Captain Hawkins, which of the following statements is/are correct? (1) He came to India in 1611 as an envoy of James I. (2) He was well-versed in the Turkish language. Code:
SELECT CORRECT OPTION:
A
दोनों (1) तथा (2)
Both (1) and (2)
B
केवल (1)
Only (1)
C
न तो (1) न ही (2)
Neither (1) nor (2)
D
Correctकेवल (2)
Only (2)
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option D(केवल (2))
कथन (1) असत्य है क्योंकि कैप्टन विलियम हॉकिंस अगस्त 1608 ई. में ईस्ट इंडिया कंपनी के जहाज 'हेक्टर' से सूरत पहुंचा था और अप्रैल 1609 ई. में आगरा स्थित जहांगीर के दरबार में उपस्थित हुआ था (1611 में नहीं)। कथन (2) सत्य है क्योंकि हॉकिंस तुर्की भाषा का बहुत अच्छा ज्ञाता था और उसने जहांगीर से तुर्की में वार्तालाप किया। जहांगीर ने प्रभावित होकर उसे 'इंग्लिश खान' की उपाधि, 400 का मनसब तथा आर्मेनियाई ईसाई महिला से विवाह का प्रस्ताव दिया था। अतः केवल कथन (2) सत्य है (विकल्प d)।
Statement (1) is incorrect because Captain William Hawkins arrived at Surat aboard the 'Hector' in August 1608 CE and reached Jahangir's court at Agra in April 1609 CE, not 1611 CE. Statement (2) is correct because Hawkins was fluent in Turkish and conversed with Jahangir without an interpreter. Delighted with his linguistic command, Jahangir conferred on him the title 'English Khan' and a mansab of 400. Thus, only statement (2) is correct (option d).