निर्देश: काव्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें: "आज बरसों बाद उठी है इच्छा हम कुछ कर दिखाएँ एक अनोखा जश्न मनाएँ अपना कोरा अस्तित्व जमाएँ आज बरसों बाद सूखे पत्तों पर बसन्त ऋतु आई है विचार रूपी कलियों पर बहार खिल आई है गहनता की फसल लहलहाई है शायद इसी कारण आज बरसों बाद उठी है इच्छा हम कुछ कर दिखाएँ अपना कोरा अस्तित्व जमाएँ।" प्रश्न: 'गहनता की फसल' से कवि का क्या आशय है?
Direction: Read the poem and answer the following question: "Today, after many years, a yearning has arisen That we achieve something noteworthy, Celebrate a unique jubilee, And establish our blank existence! Today, after many years, upon dried leaves The spring season has arrived; Upon bud-like thoughts A blossom has burst forth, A crop of profundity sways green. Perhaps for this very reason, Today, after many years, A yearning has arisen to achieve something, And establish our blank existence." Question: What does the poet mean by 'crop of profundity' (गहनता की फसल)?
'गहनता की फसल' का लाक्षणिक अर्थ मन के चिन्तन और विचारों में आई प्रौढ़ता और परिपक्वता से है।
'गहनता की फसल' metaphorically denotes intellectual depth and maturity of thoughts.