निर्देश: गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें: "मापना सभ्य इन्सान की पुरानी फितरत का हिस्सा रहा है। दुनिया भर के सभ्य समाजों ने अपने-अपने ढंग से समय को, दूरी को, गति को, आकार को, क्षेत्रफल को नापने के पैमाने विकसित किए हैं। फिर एक ऐसा दौर आया, जब हर चीज को ही नापा जाने लगा-सर्दी को, गर्मी को, सुख को, दुःख को, अर्थव्यवस्था को, महँगाई को और यहाँ तक कि अक्ल को भी। इसी के साथ डेढ़ सौ साल पहले एक और पैमाना विकसित हुआ, इन्सान के बुखार को मापने का। कार्ल वण्डरलिच ने शरीर के इस तापमान को समझने के लिए लम्बा शोध किया और वह इस नतीजे पर पहुँचे कि 98.6 डिग्री फॉरेनहाइट शरीर का सामान्य तापमान है, शरीर का तापमान अगर इससे ज्यादा हो, तो इसका अर्थ है बुखार। यही तापमान चिकित्सा व्यवसाय का मानक बन गया। 98.6 का आँकड़ा जल्द ही एक मुहावरा बनकर समाज और संस्कृति के कई क्षेत्रों में इस्तेमाल होने लगा। इसी नाम से एक गीत बना, एक उपन्यास लिखा गया, एक सर्वाइवल गाइड आई और दुनिया के कई देशों में एफएम चैनल खुले। पर अब 98.6 के इस आँकड़े पर ही सवाल खड़े होने लगे हैं। बोस्टन चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल के जोनाथन हुसनैन ने पिछले दिनों इस पर लम्बा शोध किया, तो वह इस नतीजे पर पहुँचे कि मानव शरीर के सामान्य तापमान के लिए 98.6 का आँकड़ा मूल रूप से गलत है। उन्होंने पाया कि हमारे शरीर का तापमान सुबह के वक्त थोड़ा कम होता है और शाम तक थोड़ा-सा बढ़ जाता है। इसके अलावा पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के शरीर का तापमान मामूली-सा ज्यादा होता है। बड़ों के मुकाबले बच्चों का थोड़ा-सा ज्यादा होता है। फिर अलग-अलग तरह के लोगों के शरीर का सामान्य तापमान अलग-अलग होता है, यानी पूरे मानव समुदाय के लिए 98.6 डिग्री फॉरेनहाइट का मानक सही नहीं है। वह इस नतीजे पर पहुँचे कि शरीर का सामान्य तापमान और बुखार, दोनों ही जटिल चीजें हैं, एक आँकड़े के सरलीकरण से इसे नहीं समझा जा सकता। सच तो यह है कि सटीक पैमाने सिर्फ भौतिक चीजों और प्रक्रियाओं के ही बनते हैं। सामाजिक और शारीरिक प्रक्रियाओं के पैमाने सिर्फ सांकेतिक होते हैं, इनसे उनके उतार-चढ़ाव की थाह भर पाई जा सकती है। दिक्कत तो तब आती है, जब हम इसे जड़ मानक मान लेते हैं।" प्रश्न: मानव शरीर के तापमान के सन्दर्भ में सही कथन चुनिए -
Direction: Read the passage and answer the following question: "Measuring has been an innate habit of civilized humanity. Civilized societies across the globe developed benchmarks to measure time, distance, speed, dimension, and area. Then arrived an era where everything began to be quantified—cold, heat, happiness, sorrow, economy, inflation, and even intellect. Alongside this, 150 years ago another scale emerged: measuring human fever. Carl Wunderlich researched body temperature extensively and concluded that 98.6°F is normal body temperature; anything exceeding it signifies fever. This benchmark became the standard of medical practice. The figure 98.6 quickly transformed into an idiom across society and culture—a song was created, a novel authored, a survival guide published, and FM radio channels launched under this title. Yet now, questions surround this 98.6°F benchmark. Jonathan Hausmann of Boston Children's Hospital undertook exhaustive research and found that 98.6°F as normal body temperature is fundamentally flawed. He observed body temperature is slightly lower in morning hours and rises slightly toward evening. Women exhibit slightly higher temperatures than men, and children slightly higher than adults. Normal temperature varies across individuals, meaning a rigid 98.6°F standard does not fit all humanity. He deduced that normal body temperature and fever are complex phenomena defying numerical oversimplification. Precise scales fit only physical objects and processes; physiological and social metrics are indicative guidelines. Problems arise when we treat them as rigid dogmas." Question: Select the correct statement regarding human body temperature:
गद्यांश में स्पष्ट उल्लेख है कि 'बड़ों के मुकाबले बच्चों का शरीर का तापमान थोड़ा-सा ज्यादा होता है।' अतः विकल्प (a) सही है।
The text explicitly states: 'Compared to adults, children's body temperature is slightly higher.'