निर्देश: गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें: "हिन्दी साहित्य इतिहास को चार भागों में बाँटा गया है- 1. आदिकाल, 2. भक्तिकाल, 3. रीतिकाल, 4. आधुनिक काल। भक्तिकाल के सन्त कवि सूरदास जी को कौन नहीं जानता? भक्तिकाल के कृष्णोपासक 'सूरदास जी' ने सूरसागर, सूरसारावली, साहित्य लहरी आदि का अनमोल खजाना हिन्दी साहित्य को दिया है। उनके पदों में वात्सल्य, शृंगार एवं शान्त रस के भाव प्राप्त होते हैं। उनके लिए कहा गया है कि 'सूर सूर तुलसी ससी उडुगन केशवदास'। वे अष्टछाप के सर्वश्रेष्ठ कवि हैं। उनके काव्य की विशेषता यह है, वे गेय पद हैं। उनकी अधिकतर रचना ब्रजभाषा में पायी जाती है, कहीं-कहीं पर संस्कृत व फारसी भाषा के शब्द भी पाए जाते हैं। उनकी रचनाओं में अनुप्रास, यमक, श्लेष, उपमा, उत्प्रेक्षा आदि सभी अलंकार पाए जाते हैं। वे जन्मान्ध थे, लेकिन उनके पदों में जो वर्णन पाया जाता है, वह सजीव है। ऐसा लगता ही नहीं है कि वे जन्मान्ध थे। उनकी मृत्यु 1580 ईस्वी में हुई थी। हिन्दी साहित्य जगत् में वे सदैव अमर हैं।" प्रश्न: हिन्दी साहित्य के इतिहास को कितने भागों में बाँटा गया है?
Direction: Read the passage and answer the following question: "The history of Hindi literature is classified into four eras: 1. Aadikala, 2. Bhaktikala, 3. Reetikala, 4. Aadhunik kala. Who does not know the saint-poet Surdas of the Bhakti era? The Krishna-devotee poet gifted Hindi literature the priceless treasures of Sursagar, Sursaravali, and Sahitya Lahari. His verses emanate sentiments of Vatsalya (paternal affection), Shringara (erotic/aesthetic love), and Shanta (peace). It is said of him: 'Sur is the Sun, Tulsi the Moon, and Keshavdas the constellations.' He is the foremost poet of the Ashtachhap. His verses are lyrical songs (geya pada), mostly composed in Brajbhasha with sprinkling of Sanskrit and Persian terms. His works feature figures of speech such as Anuprasa, Yamaka, Shlesha, Upama, and Utpreksha. Though blind from birth, his imagery is so vivid that it hardly seems he was visually impaired. He passed away in 1580 AD, remaining immortal in the firmament of Hindi literature." Question: Into how many periods is the history of Hindi literature divided?
गद्यांश की प्रथम पंक्ति के अनुसार, हिन्दी साहित्य के इतिहास को चार भागों (आदिकाल, भक्तिकाल, रीतिकाल और आधुनिक काल) में बाँटा गया है।
The passage clearly enumerates four eras: Aadikala, Bhaktikala, Reetikala, and Aadhunik kala.