निर्देश: गद्यांश के आधार पर शब्दार्थ का प्रश्न हल करें: "प्रेम की भाषा शब्द-रहित है। नेत्रों की, कपोलों की, मस्तक की भाषा भी शब्द-रहित है। जीवन का तत्त्व भी शब्द से परे है। सच्चा आचरण-प्रभाव, शील, अचल-स्थिति-संयुक्त आचरण न तो साहित्य के लम्बे व्याख्यानों से गढ़ा जा सकता है या न वेद की श्रुतियों के मीठे उपदेश से या न अंजील से या न कुरान से या न धर्मचर्चा से या न केवल सत्संग से। जीवन के अरण्य में घुसे हुए पुरुष के हृदय पर प्रकृति और मनुष्य के जीवन के मौन व्याख्यानों के यत्न से सुनार के छोटे हथौड़े की मन्द-मन्द चोटों की तरह आचरण का रूप प्रत्यक्ष होता है।" प्रश्न: 'यत्न' से आशय है -
Direction: Answer the vocabulary question based on the passage: "The language of love is wordless. The language of the eyes, cheeks, and brow is likewise wordless. The essence of life is beyond mere words. True conduct—radiant, modest, steadfast—cannot be fashioned from lengthy literary discourses, nor sweet homilies of Vedic revelations, nor the Gospel, nor the Quran, nor theological disputes, nor mere pious gatherings. Upon the heart of a person plunged into the wild forest of life, character manifests directly like the gentle taps of a goldsmith's hammer through the silent discourses of nature and human life." Question: 'Yatna' (यत्न) signifies -
'यत्न' का शाब्दिक अर्थ 'प्रयास' या 'कोशिश' होता है।
'यत्न' signifies endeavor or effort (प्रयास).