निर्देश: गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें: "प्राचीन काल में नारी का स्थान समाज में अग्रगण्य था। ऐसा कहा जाता था कि जहाँ नारी की पूजा होती है, वहाँ देवताओं का निवास होता है। मध्य भारत के काल से नारी का पतन शुरू हुआ। मध्यकाल तक तो नारी दासी या गुलाम बन गई। चारदीवार में कैद हो गई। किन्तु 19वीं शताब्दी में राजा राममोहन राय, स्वामी विवेकानन्द, दयानन्द सरस्वती आदि समाज-सुधारकों ने नारी जगत् की काया पलट दी। नारी, उत्थान की ओर बढ़ती गई। आज आधुनिक नारी ने जमीन से लेकर आसमान में अपना कब्जा जमाया है, 'नारी तू नारायणी' उक्ति को सिद्ध कर दिया है। वास्तव में देखा जाए तो नर और नारी एक रथ के दो पहिए हैं। रथ को सुयोग्य ढंग से चलाने के लिए दोनों में सन्तुलन चाहिए। शिक्षित नारी परिवार की उद्धारक है। प्रत्येक घर में नारी का सम्मान होना चाहिए। समाज में प्रचलित कुप्रथाओं से लड़ना अनिवार्य है। नारी ने अपना स्थान जो प्राप्त किया है, उसे मजबूत बनाने के लिए नर और नारी दोनों को तत्पर रहना चाहिए।" प्रश्न: प्राचीन काल में नारी का स्थान क्या था?
Direction: Read the passage and answer the following question: "In ancient times, women occupied a pre-eminent position in society. It was said that where women are revered, there gods reside. From medieval India, the degradation of women began; by the medieval epoch, women became enslaved, confined within four walls. However, in the 19th century, social reformers like Raja Ram Mohan Roy, Swami Vivekananda, and Dayananda Saraswati transformed the condition of women. Women progressed toward elevation. Today, modern women have established their mark from earth to sky, vindicating the aphorism 'Nari Tu Narayani' (Woman, thou art Divine). Truly, man and woman are two wheels of the same chariot. To navigate the chariot smoothly, equilibrium is vital. An educated woman is the redeemer of the family. In every home, woman must be respected. Combating prevailing social evils is imperative. To consolidate the stature woman has attained, both man and woman must remain dedicated." Question: What was the status of women in ancient times?
गद्यांश की प्रथम पंक्ति से स्पष्ट है कि 'प्राचीन काल में नारी का स्थान समाज में अग्रगण्य था।'
The opening sentence of the text states: 'In ancient times, women held a pre-eminent position in society.'