Asked: UPSSSC PET Exam 2022medium Level
ID: 6acfdaaa9b59196aa7e71fae
QUESTION STATEMENT:

निर्देश: गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें: "लोग नियमित बचत करते रहने के बावजूद अपने वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए संघर्ष करते रह जाते हैं। अपने जीवन के वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए यह जानना जरूरी है कि हम उन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कितनी बचत कर रहे हैं और उसे कहाँ निवेश कर रहे हैं, जिससे कि हम अपने निर्धारित उद्देश्य के अनुसार पैसा जोड़ सकें। साधारण भाषा में समझा जाए, तो बचत और निवेश में अन्तर इतना ही है कि जो राशि आप अपनी नियमित आय से बचा कर अलग रख लेते हैं, वह बचत है और यदि आप अपनी उस बचत को कुछ रिटर्न प्राप्त करने के लिए ऐसा कुछ खरीदते हैं जो कि भविष्य में आपकी सम्पत्ति बन सके, वह निवेश है। बचत अल्पकालिक लक्ष्यों के लिए है। बैंक और पोस्ट ऑफिस के बचत खातों या अन्य किसी जगह पर सीमित समय तक रखा गया पैसा बचत होता है, जो सुरक्षित होता है और आवश्यकता पड़ने पर आसानी से निकाला जा सकता है। गृहिणियों द्वारा बचाकर किचन में चावल के मर्तबान में रखा पैसा या साड़ियों की परतों के बीच छिपाकर रखा गया पैसा भी बचत की श्रेणी में ही आएगा। बचत में रखा गया पैसा जब चाहिए हो तब सहजता से उपलब्ध होता है। अकसर यह बचत अल्पकालीन लक्ष्यों या आपातकालीन जरूरतों के लिए होती है। बचत में रखा गया आपका पैसा निवेश के मुकाबले अधिक सुरक्षित रहता है। इसमें बहुत कम या न के बराबर जोखिम होता है। बचत में आपको रिटर्न बहुत कम मिलता है; क्योंकि सभी बचत योजनाओं में ब्याज की दर कम होती है। इसमें आपको बहुत ही कम रिटर्न मिलता है, जिससे मुद्रास्फीति भी कवर नहीं हो पाती है। दीर्घकालिक आर्थिक लक्ष्यों के लिए निवेश किया जाता है। मुख्य बचत और निवेश में अन्तर यही है कि निवेश में आप उच्च रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। निवेश में ऊँचे रिटर्न की सम्भावना के साथ रिस्क भी रहता है। निवेश से आप लम्बे समय तक मुद्रास्फीति को पछाड़ कर अपने धन में वृद्धि कर सकते हैं। म्युचूअल फण्ड और एस.आई.पी. आदि निवेश के प्रारम्भिक तरीके हैं। ज़मीन, सोना, कमोडिटीज या शेयर आदि में निवेश करने के लिए अधिक धन और अनुशासन की आवश्यकता होती है और रिस्क भी ज्यादा रहता है; परन्तु सही तरीके से किया गया निवेश सम्पदा में कई गुनी वृद्धि कर सकता है। निवेश किया गया पैसा एकदम से उपलब्ध नहीं रहता है और इसे बेचकर दोबारा पैसा बनाने में समय भी लग सकता है। उन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समय सीमा निर्धारित करनी चाहिए। कोई सपना ऐसा नहीं होता जो पूरा न किया जा सके।" प्रश्न: अनुच्छेद के आधार पर बताइए कि दीर्घकालीन लक्ष्यों को पाने के लिए, निवेश के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य अशुद्ध है? 1. दीर्घकालीन लक्ष्यों की प्राप्ति लघु बचत द्वारा ही सम्भव हो सकती है। 2. दीर्घकालीन लक्ष्यों की प्राप्ति, दीर्घकालीन अच्छे निवेश द्वारा ही सम्भव हो सकती है। 3. दीर्घकालीन लक्ष्यों की प्राप्ति सम्भव नहीं है; क्योंकि दीर्घकालीन निवेश में धनहानि का जोखिम (खतरा) होता है। 4. बचत, निवेश की तुलना में ज्यादा अच्छी है; क्योंकि निवेश में जोखिम शामिल है जो गाँठ के पैसे को भी ले जाएगा।

Direction: Read the passage and answer the following question: "Despite saving regularly, people continue to struggle to accomplish their financial goals. To achieve life's financial goals, it is essential to comprehend how much we are saving and where we are investing it, so that we amass wealth in line with our objectives. Simply put, the distinction between saving and investing is that the amount set aside from regular income is saving, whereas utilizing those savings to acquire an asset yielding future returns is investing. Savings cater to short-term objectives. Funds parked in bank or post office savings accounts are secure and easily liquidated. Money saved by homemakers in jars or folded within sarees also constitutes savings. Saved money is readily accessible, largely intended for short-term needs or emergencies. Saved funds are significantly safer than investments, carrying negligible risk, but they offer meager returns due to low interest rates, often failing to outpace inflation. Investments are undertaken for long-term economic goals. The principal difference is that investments offer higher returns, accompanied by proportional risk. Through investing, one can beat inflation over the long horizon and expand wealth. Mutual funds and SIPs are fundamental entryways. Real estate, gold, commodities, or equities require substantial capital, discipline, and higher risk tolerance; yet prudently managed investments can multiply wealth exponentially. Invested capital is not instantly liquid, and liquidating assets can take time. Establishing a timeline is imperative. No dream is impossible to achieve." Question: Based on the passage, which statements regarding investments for long-term goals are INCORRECT? 1. Achieving long-term goals is possible only through short-term savings. 2. Achieving long-term goals is possible only through prudent long-term investments. 3. Achieving long-term goals is impossible because long-term investment entails risk of wealth loss. 4. Savings are superior to investments because investment risks losing principal.

SELECT CORRECT OPTION:
A
1, 3, 4
Correct
B
1, 2, 3
C
1, 2, 4
D
All are incorrect
सभी अशुद्ध हैं
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option A (1, 3, 4)

कथन 2 सत्य है (दीर्घकालीन लक्ष्य अच्छे निवेश द्वारा ही प्राप्त होते हैं), जबकि 1, 3 और 4 अशुद्ध कथन हैं। अतः अशुद्ध कथनों का समूह 1, 3, 4 है।

Statement 2 is valid, while statements 1, 3, and 4 are flawed based on the passage. Thus, the incorrect statements are 1, 3, 4.

Subject: Hindi•Topic: Hindi Grammar•Subtopic: Unseen Passage
Practice this topic in CBT

Related Questions in Hindi Grammar

View All

Attempt CG State Mock Tests in Real Exam Simulation

Access thousands of previous year questions and simulated mock papers with official negative marking and real-time state percentiles.

Practice Full Test Series Free