निर्देश: गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें: "कुन्ती अपने लाडले लाल को, अपने हृदय के टुकड़े को, अपने प्यारे नवजात शिशु को नदी में छोड़ कर लौट आयी। वह छोटी नदी थी। वायु अनुकूल थी, दैव की गति जानी नहीं जाती। वह नदी चम्बल नदी में जाकर मिलती है। अब शिशु की पिटारी बहती-बहती चम्बल नदी में आ गयी। इटावा के पास चम्बल नदी आकर श्री यमुना जी में मिलती है। अतः चम्बल के प्रवाह के साथ वह भी यमुना जी में आ गयी और यमुना जी के साथ प्रयाग की ओर बढ़ी। तीर्थराज प्रयाग में जाकर श्री यमुना जी गंगा जी में मिल जाती है। अतः अब वह मंजूषा शिशु को लेकर काशी की ओर बहने लगी। उसके साथ न कोई मल्लाह था, न पथ-प्रदर्शक। भाग्य उसे स्वयं ही बहाकर ले जा रहा था। काशीपुरी, पाटलिपुत्र आदि राज्यों की सीमा को पार करती हुई गंगा जी के प्रवाह के साथ वह मंजूषा बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ी चली जा रही थी। आगे चलकर वह अंग देश की सीमा में पहुँची। अब मानो उसकी यात्रा समाप्त होगी, उसी समय चम्पा नगरी के राजा अधिरथ अपनी स्त्री राधा और अपने सेवकों के सहित गंगा स्नान करने आये थे। उन्होंने दूर से इस सुन्दर-सी पेटी को जाह्नवी की लहरों के साथ क्रीड़ा करते देखा। अन्त में उन्होंने अपने सेवकों को आज्ञा दी - सामने यह जो मंजूषा बहती जा रही है, उसे पकड़ कर लाओ।" प्रश्न: कुन्ती अपने नवजात सुकुमार शिशु को कहाँ छोड़कर आई थी?
Direction: Read the passage and answer the following question: "Kunti returned after abandoning her beloved darling, the piece of her heart, her tender newborn child in the river. It was a small river; the breeze was favorable, for fate moves inscrutably. That stream emptied into the Chambal river. Now the infant's basket drifted into the Chambal. Near Etawah, the Chambal merges with the Yamuna. Thus, with Chambal's current, the basket entered the Yamuna and traveled toward Prayagraj. At holy Prayagraj, Yamuna joins Ganga. Now carrying the infant, the chest floated toward Kashi. There was neither a boatman nor a guide with it; destiny itself was steering it forward. Passing beyond the frontiers of Kashi, Pataliputra, and other kingdoms along Ganga's current, the chest drifted uninterruptedly onward. Eventually it reached the borders of Anga kingdom. As though its journey was nearing culmination, King Adhiratha of Champa arrived with his wife Radha and attendants for ablutions in the Ganga. From afar, they saw this exquisite chest sporting with Jahnnavi's waves. Finally, the king commanded his servants: 'Bring forth that floating chest drifting ahead.'" Question: Where did Kunti leave her tender newborn infant?
गद्यांश की प्रथम पंक्ति से स्पष्ट है कि कुन्ती अपने नवजात शिशु को एक छोटी 'नदी' में छोड़कर लौट आई थी।
The opening sentence explicitly records that Kunti abandoned the newborn child in a river (नदी).