निर्देश: गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें: "पुराने समय में जो लोग देश की सेवा करना चाहते थे, वे ही राजनीति में आते थे। वे अपने भविष्य की चिन्ता छोड़कर देश की निःस्वार्थ सेवा में लग जाते थे। आज़ादी की लड़ाई के समय तक लोगों के अन्दर सच्चा देश प्रेम था। बहुत से लोगों ने आज़ादी के आन्दोलन में जुड़कर सरकारी नौकरी तक छोड़ दी थी, परिवार का सुख त्याग दिया था और यहाँ तक कि अपने प्राणों का मोह तक छोड़ दिया था। कितने ही सच्चे देशभक्त इस आज़ादी की नींव में समा गए और इतिहास में इनका नाम तक नहीं है। आज भी हमारे देश में अनगिनत नेता हैं, जो अलग-अलग पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। आवश्यकता पड़ने पर ये लोग तुरन्त पार्टी बदलकर दूसरी पार्टी में चले जाते हैं। नेतागिरी का लोभ निःसन्देह मनुष्य को पतित बनाता जा रहा है। सारा देश नेतृत्व की अभिलाषा का शिकार होता जा रहा है। भाषण, गर्जन, तिकड़म और छल के झूठे वायदों और धोखे की कसमों से सारा सार्वजनिक वातावरण कोलाहलपूर्ण हो गया है। जहाँ देखो वहीं नेताजी नजर आएँगे। लगता यह है कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति अब नेता बनना चाहता है, भले ही उसका कोई अनुगमन करने वाला न हो। देश की सारी सुविधाओं का उपयोग करते हुए ये अपने आप को किसी राजा-महाराजा से कम नहीं समझते। विदेश जाकर महँगा इलाज कराते हैं। सत्ता में आने के लिए लम्बे-लम्बे भाषण दिए जाते हैं, गर्जना की जाती है, तिकड़म और छल के झूठे वायदे और धोखे की कसमें खाई जाती हैं, दूसरी पार्टियों पर कीचड़ उछाला जाता है। येन-केन प्रकारेण साम, दाम, दण्ड और भेद नीतियों का प्रयोग करके अपने गन्तव्य तक पहुँच जाते हैं। ऐसे राजनेता देश के युवकों को गलत दिशा दिखाते हैं; परन्तु अपने बच्चों को विदेश में पढ़ने भेजते हैं। ये अच्छी तरह समझते हैं कि मुफ्त की चीजों के लालच में जनता उनको वोट दे ही देगी। ये कभी नहीं चाहेंगे कि लोग शिक्षित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें।" प्रश्न: अनुच्छेद के आधार पर बताइए कि आजकल के अधिकांश नेतागण वोट पाने के लिए जनता की कौन-सी दुर्बलता का फायदा उठाते हैं? सबसे सही उत्तर कौन-सा है?
Direction: Read the passage and answer the following question: "In former times, only those who aspired to serve the nation entered politics. Leaving aside concerns for their personal future, they engaged in selfless national service. Up until the freedom struggle, genuine patriotism dwelled within people. Many joined the movement resigning from government posts, renouncing domestic happiness, and even relinquishing attachment to life itself. Countless true patriots merged into the foundations of freedom whose names are absent from history. Today too, countless leaders exist affiliated with diverse parties. At will, they defect overnight to another party. The lure of leadership is undoubtedly corrupting human nature. The entire nation is falling prey to leadership ambitions. With fiery speeches, machinations, hollow promises, and deceptive pledges, the public sphere has become tumultuous. Wherever one looks, 'Netaji' appears. It seems everyone desires to become a politician, even without a single follower. Consuming national privileges, they deem themselves kings and travel abroad for costly medical treatment. To capture power, tall speeches are delivered, machinations spun, mud slung at rivals, and by hook or by crook they reach their destination using Saam, Daam, Dand, and Bhed. Such leaders misguide the country's youth while sending their own offspring to study abroad. They know fully that voters succumb to freebies. They would never desire the populace to become educated and conscious of their rights." Question: Which weakness of the populace do modern politicians exploit to garner votes?
गद्यांश में उल्लिखित है कि 'ये अच्छी तरह समझते हैं कि मुफ्त की चीजों के लालच में जनता उनको वोट दे ही देगी।' अतः वे मुफ्त की चीजों का प्रलोभन देकर जनता की दुर्बलता का फायदा उठाते हैं।
The passage confirms that politicians understand voters' vulnerability to freebies and lure them with free goods to gain power.