निर्देश: गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें: "समय का आदर करना ही उसका सदुपयोग करना है। जो व्यक्ति समय की सही कीमत जान लेता है, वही जीवन में सफलता प्राप्त कर पाता है। यह धन से भी अधिक महत्त्वपूर्ण है। धन खोने पर वापस पाया जा सकता है, परन्तु बीता हुआ समय नहीं लौटाया जा सकता। छात्रों के जीवन में इसका अधिक महत्त्व है। जो छात्र इस उम्र में समय की कद्र करना सीख जाते हैं, वह भविष्य में तरक्की की ऊँचाइयों को छू लेते हैं। चाणक्य, गाँधीजी, अशोक आदि ने समय का सदुपयोग कर अपने पैरों के निशान छोड़ दिए। जीवन का प्रत्येक क्षण भविष्य का निर्माता है। जो लोग इसके महत्त्व को नहीं समझ पाते, वे केवल हाथ मलते रह जाते हैं। हम चाहे विश्राम कर लें, परन्तु समय कभी विश्राम नहीं करता। समय के प्रति सजगता मानव जीवन के लिए उपयोगी है। अतः छात्रों को समय की कीमत पहचानकर इसका सार्थक उपयोग करना चाहिए।" प्रश्न: इस अनुच्छेद का सबसे उपयुक्त शीर्षक बताएँ।
Direction: Read the passage and answer the following question: "Respecting time is making good use of it. The person who recognizes the true worth of time alone achieves success in life. Time is more precious than wealth. Lost wealth can be regained, but lost time can never return. In students' lives its significance is paramount. Students who master the value of time at this age scale peaks of advancement in the future. Chanakya, Gandhiji, Ashoka, etc. left their footprints by utilizing time wisely. Every moment of life is the architect of the future. Those who fail to comprehend its value are left merely wringing their hands. We may rest, but time never rests. Vigilance toward time is immensely beneficial for human life. Hence, students should recognize the worth of time and utilize it meaningfully." Question: State the most appropriate title for this passage.
गद्यांश में विशेष रूप से छात्रों के सन्दर्भ में समय की महत्ता और उसके सदुपयोग पर बल दिया गया है, अतः सबसे उपयुक्त शीर्षक 'छात्र जीवन और समय' है।
The passage highlights the utility of time specifically in student life, making 'छात्र जीवन और समय' the ideal title.