निर्देश: गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें: "कितने लोग जानते हैं मेरा नाम सुयोधन था, दुर्योधन नहीं। कोई माता-पिता अपने बच्चे को दुर्योधन नहीं कहेंगे; तो क्या महाराज धृतराष्ट्र और महारानी गान्धारी अपने पुत्र को सुयोधन के बदले दुर्योधन कहते होंगे। कोई पिता अपने पुत्र को दुष्ट योद्धा कैसे कह सकता है! इतिहास ने मेरे साथ अत्याचार किया है। सदा से यही होता आया है कि पिता से राज्य का उत्तराधिकार पुत्र को मिलता है। मेरे दादा से मेरे पिता को मिला और पिता से पाने का अधिकार मुझे ही था। पर मेरे पिता के जीते जी ही पाण्डवों ने दाँव चलना प्रारम्भ कर दिया। माना कि जुएँ में मामा जी ने चालाकी की, पर युधिष्ठिर भाई साहब को किसने कहा था कि भाभी को दाँव पर लगाएँ। नारी जाति का अपमान तो उन्होंने किया। पति का कर्त्तव्य धर्मराज को याद नहीं रहा! जीत जाते तो सब कुछ पा जाते। पर दाँव में लगाकर हार गए तो तमाशा खड़ा कर दिया। उन पर जो विपत्तियाँ आयीं, वे बीज उनके बोये थे। मैंने अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और उन्होंने मेरा विनाश करने के लिए। जीतना उन्हें ही था, पर हाय रे दुर्भाग्य, आज हजारों वर्ष बाद भी लोग मेरा असली नाम तक नहीं जानते।" प्रश्न: दुर्योधन दुःखी क्यों है?
Direction: Read the passage and answer the following question: "How many know that my name was Suyodhana, not Duryodhana? No parents would name their offspring Duryodhana; would King Dhritarashtra and Queen Gandhari address their son as Duryodhana instead of Suyodhana? How could a father call his own son a wicked warrior! History has wronged me. It has always been customary that a son inherits the kingdom from his father. From my grandfather my father received it, and from my father the right belonged to me. Yet while my father lived, the Pandavas began plotting moves. Granted, Uncle played cunningly at dice, but who compelled brother Yudhishthira to stake our sister-in-law? It was he who insulted womankind. Dharmaraja forgot a husband's sacred duty! Had he won, he would have gained all; but having lost the stake, they created a spectacle. The calamities that befell them were seeds sown by themselves. I fought for my rightful claims, whereas they fought for my destruction. Victory was destined to be theirs, yet alas, even thousands of years later, people do not even know my real name." Question: Why is Duryodhana sorrowful/aggrieved?
गद्यांश की अन्तिम पंक्ति के अनुसार, दुर्योधन को इस बात का दुःख है कि आज हजारों वर्ष बाद भी लोग उसका असली नाम (सुयोधन) तक नहीं जानते।
According to the concluding line, he laments that even thousands of years later, people do not know his true name was Suyodhana.