Asked: UPSSSC PET Exam 2022medium Level
ID: 6acfdaa79b59196aa7e71e01
QUESTION STATEMENT:

निर्देश: गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें: "विचारों का हमारे जीवन में सर्वाधिक महत्त्व होता है। हम जैसे विचार करते हैं, उसी प्रकार की घटनाओं को अपने जीवन में आकर्षित करते हैं। यदि हम उत्साह और आनन्द के विचारों में रहते हैं, तो जीवन में अच्छी घटनाओं को आकर्षित करने लगते हैं और इसके विपरीत निराशा और चिन्ता के विचार जीवन में दुर्घटनाओं को अपनी ओर खींचते हैं। दूसरी बात विश्वास करने की है। यदि हम स्वयं पर या अपने बनाने वाले पर सच्चा विश्वास करते हैं, तो स्थिति अलग होती है और यदि हम इस जीवन में नकारात्मक सोच भरते रहते हैं, तो हमारा जीवन निराशा के अन्धकार से भर जाएगा। क्या आपने कभी जीवन में घटने वाली घटनाओं और अपने अन्दर की उस समय की मानसिक विचारात्मक स्थिति का अध्ययन किया है? यदि आप आशा, उत्फुल्लता और आत्मविश्वास की ऊर्जा से ओतप्रोत हैं, तो कार्य-सिद्धि और सफलता के बहुत पास हैं। इसके विपरीत निराशा, कुण्ठा, भय और सन्देह के साथ लिए गए निर्णय सदैव गलत और सफलता के विपरीत होंगे। हमारे अन्दर मनोवेग सर्वदा ही विद्यमान रहते हैं और उन्हीं के कारण हमारी मानसिक स्थिति बदलती रहती है। कुछ मनोवेग; जैसे क्रोध, शोक, चिरकालीन ईर्ष्या, गहरी चिन्ता, भय, निराशा आदि के भाव सदा घातक होते हैं और लम्बे समय तक इनकी तीव्रता हमें शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से पंगु बना सकती है। आशा, उत्फुल्लता, प्रसन्नता, मुस्कान, निश्चिन्तता, शान्ति, सन्तुष्टि, विश्वास, आनन्द आदि भाव रचनात्मक होते हैं और लम्बे समय तक इनके अभ्यास द्वारा नीरोगता, समृद्धि और सफलता प्राप्त की जा सकती है। कई वैज्ञानिकों ने प्रयोगों द्वारा इन तथ्यों की पुष्टि की है। आज हम यदि इन विचारों पर ध्यान देना शुरू कर दें, तो दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं। वेदों में परमात्मा से यही प्रार्थना की गई है 'आ नो भद्राः क्रतवो यन्तु विश्वतः।' सभी दिशाओं से नेक विचार मेरी ओर आएँ।" प्रश्न: हमारा जीवन कब निराशा के अन्धकार से भर जाता है?

Direction: Read the passage and answer the following question: "Thoughts hold paramount importance in our lives. As we think, so do we attract events into our life. If we dwell in thoughts of enthusiasm and joy, we begin attracting positive occurrences, whereas thoughts of despair and anxiety pull adversities toward us. The second aspect is faith. If we possess genuine faith in ourselves or our Creator, conditions differ; but if we constantly infuse negativity, our life plunges into the darkness of despair. Have you ever examined the connection between life events and your mental state at that time? If you are imbued with hope, buoyancy, and self-confidence, you are remarkably close to accomplishment and success. Conversely, decisions made with despair, frustration, fear, and doubt are always misguided and contrary to success. Emotions constantly reside within us and alter our mental equilibrium. Certain emotions—such as wrath, grief, chronic jealousy, deep anxiety, dread, and despondency—are perpetually toxic, and their protracted intensity can paralyze us physically, mentally, and emotionally. Positive emotions like hope, exuberance, gladness, smiles, tranquility, peace, contentment, trust, and joy are constructive; through their habitual practice, health, prosperity, and success can be attained. Numerous scientists have corroborated these findings through experiments. If we begin paying attention to these thoughts today, we can transform misfortune into fortune. In the Vedas, this prayer is addressed to the Supreme: 'Aa no bhadrah kratavo yantu vishwatah'—Let noble thoughts come to me from all directions." Question: When does our life become filled with the darkness of despair?

SELECT CORRECT OPTION:
A
When we are distant from destructive emotions like anger, grief, jealousy, worry, fear.
जब हम क्रोध, शोक, ईर्ष्या, चिन्ता, भय आदि घातक मनोभावों से दूर होते हैं।
B
When we respect elders and take their blessings.
जब हम बड़ों का सम्मान करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं।
C
When toxic emotions like anger, grief, jealousy, anxiety, and fear intensely affect us over long periods.
जब क्रोध, शोक, ईर्ष्या, चिन्ता, भय आदि घातक मनोभाव लम्बे समय तक अपनी तीव्रता से हमें प्रभावित करते हैं।
Correct
D
When we are immersed in hope, buoyancy, joy, smiles, and creative emotions.
जब हम आशा, उत्फुल्लता, प्रसन्नता, मुस्कान, रचनात्मक भावों में खोए रहते हैं।
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option C (When toxic emotions like anger, grief, jealousy, anxiety, and fear intensely affect us over long periods.)

गद्यांश के अनुसार, जब क्रोध, शोक, ईर्ष्या, चिन्ता, भय आदि घातक मनोभाव लम्बे समय तक अपनी तीव्रता से हमें प्रभावित करते हैं, तब जीवन निराशा के अन्धकार से भर जाता है।

According to the passage, when destructive emotions like anger, sorrow, jealousy, anxiety, and fear intensely influence us for prolonged durations, life fills with the gloom of despair.

Subject: Hindi•Topic: Hindi Grammar•Subtopic: Unseen Passage
Practice this topic in CBT

Related Questions in Hindi Grammar

View All

Attempt CG State Mock Tests in Real Exam Simulation

Access thousands of previous year questions and simulated mock papers with official negative marking and real-time state percentiles.

Practice Full Test Series Free