निर्देश: गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें: "मानव के मर्मस्थल में परोपकार और त्याग जैसे सद्गुणों की जागृति तभी हो पाती है, जब वह अपने तुच्छ भौतिक जीवन को नगण्य समझकर उत्साह-उमंग के साथ दूसरों की सेवा-सुश्रूषा तथा सत्कार करता है। यह कठोर सत्य है कि हम भौतिक रूप में इस संसार में सीमित अवधि तक ही रहेंगे। हमारी मृत्यु के बाद हमारे निकट सम्बन्धी, मित्र, बन्धु-बान्धव जीवन भर हमारे लिए शोकाकुल और प्रेमाकुल भी नहीं रहेंगे। दुःख मिश्रित इस निर्बल भावना पर विजय पाने के लिए तब हमारे अन्तर्मन में एक विचार उठता है कि क्यों न हम अपने सत्कर्मों और सद्गुणों का प्रकाश फैलाकर सदा-सदा के लिए अमर हो जाएँ। सेवक-प्रवृत्ति अपनाकर हम ऐसा अवश्य कर सकते हैं। अपने निःस्वार्थ व्यक्तित्व और परहित कर्मों के बल पर हम हमेशा के लिए मानवीय जीवन हेतु उत्प्रेरणा बन सकते हैं। अनुपम मनुष्य जीवन को सद्गति प्रदान करने के लिए यह विचार नया नहीं है। ऐसे विचार सज्जन मनुष्यों के अन्तर्मन में सदा उठते रहे हैं तथा इन्हें अपनाकर वे दुनिया में अमर भी हो गए। इस धरा पर स्थायी रूप में नहीं रहने पर भी ऐसे हितकारी कालान्तर तक पूजे जाते रहेंगे। अमूल्य मनुष्य जीवन की सर्वश्रेष्ठ शिक्षा यही है। यही सीखकर मनुष्य का जीवन आनन्दमय और समृद्धिशाली हो सकता है। यदि इस प्रकार मानव जीवन उन्नत होता है, तो यह सम्पूर्ण संसार स्वर्गिक विस्तार ग्रहण कर लेगा। किसी भी मानव को आध्यात्मिकता का जो अन्तिम ज्ञान मिलेगा, वह भी यही शिक्षा देगा कि धर्म-कर्म का उद्देश्य सत्कर्मों और सद्गुणों की ज्योति फैलाना ही है।" प्रश्न: 'कठोर सत्य' किसे कहा गया है?
Direction: Read the passage and answer the following question: "Virtues such as altruism and sacrifice awaken in the core of human heart only when one considers one's trivial material life as negligible and serves others with fervor and hospitality. It is a harsh truth that we will dwell in this world physically for only a limited span. After our death, even our close relatives, friends, and kin will not mourn or cherish us for a lifetime. To triumph over this frail, sorrow-tinged realization, a thought arises in our inner conscience: why not illuminate the world with good deeds and virtues to become immortal? By adopting a servant-spirit, we can certainly accomplish this. Through selfless character and altruistic deeds, we can forever serve as inspiration for humanity. This contemplation to attain salvation in incomparable human existence is not novel; such thoughts have perpetually arisen in the hearts of noble beings who became immortal by embracing them. Even though not residing permanently on this earth, such benefactors will be revered across ages. This is the supreme teaching of priceless human life. By learning this alone can life become joyous and prosperous. If human life is elevated this way, the entire world will embrace celestial sublimity. The ultimate realization of spirituality that any human attains will also teach that the true goal of religion and duty is to radiate the light of virtuous deeds and noble virtues." Question: What has been termed as the 'harsh truth' (कठोर सत्य)?
गद्यांश में उल्लिखित है कि 'यह कठोर सत्य है कि हम भौतिक रूप में इस संसार में सीमित अवधि तक ही रहेंगे' अर्थात् भौतिक शरीर की नश्वरता ही कठोर सत्य है।
The passage refers to our limited physical span in this world—i.e., mortality of the physical body—as the harsh truth.