Asked: CTET Exam Paper 1 (I-V) 2015medium Level
ID: 6acfdaa69b59196aa7e71d04
QUESTION STATEMENT:

निर्देश: गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें: "सारा संसार नीले गगन के तले अनन्त काल से रहता आया है। हम थोड़ी दूरी पर ही देखते हैं क्षितिज तक, जहाँ धरती और आकाश हमें मिलते दिखाई देते हैं। लेकिन जब हम वहाँ पहुँचते हैं, तो यह नजारा आगे खिसकता चला जाता है और इस नजारे का कोई ओर-छोर हमें नहीं दिखाई देता है। ठीक इसी तरह हमारा जीवन भी है। जिन्दगी की न जाने कितनी उपमाएँ दी जा चुकी हैं, लेकिन कोई भी उपमा पूर्ण नहीं मानी गई, क्योंकि जिन्दगी के इतने पक्ष हैं कि कोई भी उपमा उस पर पूरी तरह फिट नहीं बैठती। 'बर्नार्ड शॉ' जीवन को एक खुली किताब मानते थे और यह भी मानते थे, कि सभी जीवों को समान रूप से जीने का हक है। वह चाहते थे, कि इन्सान अपने स्वार्थ में अन्धा होकर किसी दूसरे जीव के जीने का हक न मारे। यदि इन्सान ऐसा करता है, तो यह बहुत बड़ा अन्याय है। हमारे विचार स्वाभाविक रूप से एक-दूसरे से मेल नहीं खाते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता कि हम दूसरों को उसके जीने के हक से वंचित कर दें। यह खुला आसमान, यह प्रकृति और यह पूरा भू-मण्डल हमें दरअसल यही बता रहा है कि हाथी से लेकर चींटी तक, सभी को समान रूप से जीवन बिताने का हक है। जिस तरह से खुले आसमान के नीचे हर प्राणी बिना किसी डर के जीने, साँस लेने का अधिकारी है, उसी तरह से मानव-मात्र का स्वभाव भी होना चाहिए, कि वह अपने जीने के साथ दूसरों से उनके जीने का हक न छीने। यह आसमान हमें जिस तरह से भय से छुटकारा दिलाता है, उसी तरह से हमें भी मानव-जाति से इतर जीवों को डर से छुटकारा दिलाकर उन्हें जीने के लिए पूरा अवसर देना चाहिए। दूसरों के जीने के हक को छीनने से बड़ा अपराध या पाप कुछ नहीं हो सकता।" प्रश्न: हम बहुत बड़ा अन्याय कर रहे होते हैं, यदि -

Direction: Read the passage and answer the following question: "The entire world has lived beneath the blue sky since time immemorial. We look a short distance away toward the horizon, where earth and sky seem to meet. But when we reach there, the view recedes further and no edge or boundary is visible to us. Our life is just like this. Countless metaphors have been offered for life, yet none has been deemed complete, for life has so many facets that no single simile fits it entirely. 'Bernard Shaw' considered life an open book and believed that all living beings have an equal right to live. He wanted that humans, blinded by self-interest, should not infringe upon the right to life of any other creature. If man does so, it is a grave injustice. Naturally our ideas may not match, but that does not mean we should deprive others of their right to live. This open sky, nature, and the entire globe tell us that from elephant to ant, all have an equal right to live. Just as under the open sky every creature is entitled to live and breathe without fear, so should be human conduct—that while living, one does not rob others of their right to live. As this sky delivers us from fear, we too must liberate creatures beyond humanity from fear, granting them full opportunity to live. There can be no greater crime or sin than depriving others of their right to live." Question: We are committing a grave injustice if -

SELECT CORRECT OPTION:
A
We rob someone
किसी को लूट लेते हैं
B
We do not let someone settle
किसी को टिकने नहीं देते
C
We deny someone the right to live
किसी को जीने का अधिकार नहीं देते
Correct
D
We harbor enmity with someone
किसी से दुश्मनी रखते हैं
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option C (We deny someone the right to live)

गद्यांश के अनुसार, यदि इन्सान अपने स्वार्थ में अन्धा होकर किसी दूसरे जीव के जीने का हक मारता है, तो वह बहुत बड़ा अन्याय कर रहा होता है।

According to the passage, denying another creature their right to live out of selfish blindness is committing a grave injustice.

Subject: Hindi•Topic: Hindi Grammar•Subtopic: Unseen Passage
Practice this topic in CBT

Related Questions in Hindi Grammar

View All

Attempt CG State Mock Tests in Real Exam Simulation

Access thousands of previous year questions and simulated mock papers with official negative marking and real-time state percentiles.

Practice Full Test Series Free