निर्देश: गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें: "डॉ. रामकुमार वर्मा ने ऐतिहासिक एवं समस्यामूलक एकांकियों की रचना की है। उनके एकांकियों का मूल स्वर आदर्शवादी है। प्रेम, सेवा, उदारता, त्याग और बलिदान की भावनाओं से ओत-प्रोत इन ऐतिहासिक एकांकियों में भारत के अतीत गौरव को प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रीयता की भावना जगाने का प्रयास किया गया है। समस्यामूलक एकांकियों में वर्मा जी ने शिक्षित मध्यमवर्गीय दम्पत्तियों की अनेक समस्याओं-प्रेम, सेक्स, सन्देह, दम्भ आदि को कथानक का विषय बनाया है, किन्तु उनकी परिणति आदर्श में हुई है, क्योंकि उनके एकांकियों की नायिकाएँ अन्ततः अपने पति के सम्मान की रक्षा करती हुई दिखायी पड़ती हैं। यथा- 'रेशमी टाई' की ललिता और 'एक्ट्रेस' एकांकी की नायिका प्रभात कुमारी। अतिशय आदर्शवादिता के कारण वर्मा जी के एकांकी यथार्थ से दूर हो गए जान पड़ते हैं, किन्तु एकांकी शिल्प की दृष्टि से वे हिन्दी के युग प्रवर्तक एकांकीकार माने जा सकते हैं। आरम्भ, कौतूहल, संकलन त्रय, चरम सीमा आदि तत्त्व उनके एकांकियों में बड़ी सूक्ष्मता से विद्यमान हैं। रंगमंचीयता एवं अभिनेयता के गुणों से भी उनके एकांकी सम्पन्न हैं तथा उनमें सरसता के साथ-साथ शिल्प की प्रौढ़ता भी विद्यमान है। वस्तुतः एकांकी कला को चरम यौवन पर पहुँचाने का श्रेय डॉ. रामकुमार वर्मा को ही दिया जाता है।" प्रश्न: रंगमंचीयता एवं अभिनेयता की दृष्टि से वर्मा जी के एकांकी -
Direction: Read the passage and answer the following question: "Dr. Ramkumar Verma composed historical and problem-oriented one-act plays (ekanki). The core tone of his plays is idealistic. Imbued with emotions of love, service, generosity, renunciation, and sacrifice, these historical plays attempt to evoke national consciousness by depicting India's past glory. In his problem-centric plays, Verma made various issues of educated middle-class couples—love, sex, suspicion, vanity, etc.—the subject of his plots, yet their resolution culminates in idealism, as his heroines ultimately uphold the dignity of their husbands. For instance, Lalita in 'Reshmi Tie' and Prabhat Kumari in 'Actress'. Due to excessive idealism, Verma's plays may seem distanced from reality, yet from the standpoint of dramatic craftsmanship, he can be regarded as an epoch-making playwright in Hindi. Elements such as exposition, curiosity, the three unities (sankalan tray), and climax are subtly woven into his works. His plays are also rich in stagecraft and actability, possessing both aesthetic charm and technical maturity. Indeed, the credit for bringing the art of the one-act play to its zenith belongs to Dr. Ramkumar Verma." Question: From the perspective of stagecraft and performability, Verma ji's plays are -
गद्यांश के अनुसार, रंगमंचीयता एवं अभिनेयता के गुणों से उनके एकांकी सम्पन्न हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि वे इस दृष्टि से सफल हैं।
The passage states that his plays are endowed with qualities of stagecraft and acting potential, demonstrating their theatrical success.