निर्देश: गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें: "भारतीय मनीषी हमेशा ही इच्छा और अनिच्छा के बारे में सोचता रहा है। आज जो कुछ हम हैं, उसे एक लालसा में सिमटाया जा सकता है। यानी जो कुछ भी हम हैं, वह सब अपनी इच्छा के कारण से हैं। यदि हम दुःखी हैं, यदि हम दासता में हैं, यदि हम अज्ञानी हैं, यदि हम अन्धकार में डूबे हैं, यदि जीवन एक लम्बी मृत्यु है, तो केवल इच्छा के कारण से ही है। क्यों है यह दुःख? क्योंकि हमारी इच्छा पूरी नहीं हुई। इसलिए यदि आपको कोई इच्छा नहीं है, तो आप निराश कैसे होंगे? यदि कहीं आप निराश होना चाहते हैं, तो और अधिक इच्छा करें, यदि आप और दुःखी होना चाहते हैं, तो अधिक अपेक्षा करें, अधिक लालसा करें और अधिक आकांक्षा करें, इससे आप और अधिक दुःखी हो ही जाएँगे। यदि आप सुखी होना चाहते हैं, तो कोई इच्छा न करें। यही आन्तरिक जगत् में काम करने का गणित है। इच्छा ही दुःख को उत्पन्न करती है।" प्रश्न: लेखक ने आन्तरिक जगत् में काम करने का गणित किसे कहा है?
Direction: Read the passage and answer the following question: "Indian sages have always contemplated desire and desirelessness. Whatever we are today can be encapsulated in a craving; that is, whatever we are is solely because of our desire. If we are sorrowful, if we are in bondage, if we are ignorant, if we are steeped in darkness, if life is a prolonged death, it is solely due to desire. Why is there sorrow? Because our desire was not fulfilled. Therefore, if you have no desire, how can you be disappointed? If you ever wish to be disappointed, desire more; if you wish to be more sorrowful, expect more, crave more, and yearn more—this will inevitably make you more sorrowful. If you wish to be happy, entertain no desires. This is the arithmetic of operating in the inner realm. Desire alone generates sorrow." Question: What does the author describe as the mathematics of working in the inner world?
गद्यांश के अनुसार, 'यदि आप सुखी होना चाहते हैं, तो कोई इच्छा न करें। यही आन्तरिक जगत् में काम करने का गणित है।' अतः इच्छा न करने को ही गणित कहा गया है।
The passage clearly asserts: 'If you wish to be happy, entertain no desires. This is the arithmetic of operating in the inner realm.'