निर्देश: गद्यांश के आधार पर व्याकरणिक प्रश्न का उत्तर दें: "दूसरों को स्नेह देना और उनका सम्मान करना सामाजिक सफलता का एकमात्र मंत्र है। जीवन में सुख-शान्ति और उन्नति चाहने वाले प्रत्येक महत्त्वाकांक्षी को सबसे पहले यही सीख धारण करनी चाहिए। युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ में कृष्ण ने लोगों के स्वागत की जिम्मेदारी ली और बदले में वे उस यज्ञ के सर्वाधिक पूज्य व्यक्ति माने गए। ईसा मसीह, गौतम बुद्ध, महावीर, महात्मा गाँधी जैसे महापुरुषों में रंचमात्र भी अभिमान न था। उन्होंने सदैव दूसरों को महत्त्व दिया और वे स्वयं ही महान् बन गए। मान-सम्मान का मूल्य चुकाना असम्भव है। अतः विद्यार्थी जीवन का भी प्रथम पाठ यही है, कि वह गुरु के प्रति सच्चे सम्मान का भाव अपने हृदय में पैदा करे, अन्यथा उसकी विद्या निष्फल है।" प्रश्न: दिए गए विकल्पों में से 'स्वागत' का सन्धि विच्छेद कौन-सा विकल्प है?
Direction: Answer the grammar question based on the passage: "Giving affection to others and respecting them is the singular mantra for social success. Every ambitious individual aspiring for peace, happiness, and advancement in life must first internalize this lesson. In Yudhishthira's Rajasuya Yajna, Lord Krishna took the responsibility of welcoming guests, and in return was regarded as the most revered person in that sacrifice. Great souls like Jesus Christ, Gautama Buddha, Mahavira, and Mahatma Gandhi had not an iota of vanity. They consistently prioritized others, and thereby became great themselves. Repaying the value of honor and respect is impossible. Hence, the very first lesson of student life is to foster genuine respect for the teacher in one's heart, otherwise education remains fruitless." Question: Which of the following is the correct sandhi-viched of 'Swagat' (स्वागत)?
'स्वागत' का सही सन्धि विच्छेद 'सु + आगत' है। यह यण् स्वर सन्धि का उदाहरण है (उ + आ = वा)।
The correct sandhi-split of 'स्वागत' is 'सु + आगत' (Yan Sandhi: u + aa -> va).