निर्देश: गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें: "जिन कर्मों में किसी प्रकार का कष्ट या हानि सहने का साहस अपेक्षित होता है, उन सबके प्रति उत्कण्ठापूर्ण आनन्द उत्साह के अन्तर्गत लिया जाता है। कष्ट या हानि के भेद के अनुसार उत्साह के भी भेद हो जाते हैं। साहित्य मीमांसकों ने इसी दृष्टि से युद्धवीर, दानवीर, दयावीर इत्यादि भेद किए हैं। इनमें सबसे प्राचीन और प्रधान युद्धवीरता है, जिसमें आघात, पीड़ा या मृत्यु की परवाह नहीं रहती। इस प्रकार की वीरता का प्रयोजन अत्यन्त प्राचीन काल से चला आ रहा है, जिसमें साहस और प्रयत्न दोनों चरम उत्कर्ष पर पहुँचते हैं। पर केवल कष्ट या पीड़ा सहन करने के साहस में ही उत्साह का स्वरूप स्फुरित नहीं होता। उसके साथ आनन्दपूर्ण प्रयत्न या उसकी उत्कण्ठा का योग चाहिए।" प्रश्न: सबसे प्राचीन वीरता कौन-सी है?
Direction: Read the passage and answer the following question: "In actions where courage to endure any kind of hardship or loss is required, eager and ardent joy toward them is classified under enthusiasm. Depending on the type of hardship or loss, enthusiasm is classified into different categories. Literary theorists have from this viewpoint classified heroism into warrior-heroism (yuddhaveer), philanthropic-heroism (daanveer), compassionate-heroism (dayaveer), etc. Among these, the most ancient and primary is warrior-heroism (yuddhaveerta), wherein injury, pain, or death is disregarded. The purpose of this kind of valor has been continuous since ancient antiquity, wherein both courage and endeavor reach their zenith. However, the true essence of enthusiasm does not emanate merely from the courage to bear hardship or pain; it must be coupled with joyful endeavor or ardent eagerness." Question: Which is the most ancient form of heroism?
गद्यांश के अनुसार, सबसे प्राचीन और प्रधान वीरता 'युद्धवीरता' है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।
According to the passage, the most ancient and primary form of heroism is 'युद्धवीरता' (warrior-heroism).