Asked: UPSSSC Forest Guard 2021medium Level
ID: 6acfdaa49b59196aa7e71baf
QUESTION STATEMENT:

निर्देश: गद्यांश के आधार पर व्याकरणिक प्रश्न हल करें: "सच्चा उत्साह वही होता है, जो मनुष्य को कार्य करने के लिए प्रेरणा देता है। मनुष्य किसी भी कारणवश जब किसी के कष्ट को दूर करने का संकल्प करता है, तब जिस सुख को वह अनुभव करता है, वह सुख विशेष रूप से प्रेरणा देने वाला होता है। जिस भी कार्य को करने के लिए मनुष्य में कष्ट, दुःख या हानि को सहन करने की ताकत आती है, उन सबसे उत्पन्न आनन्द ही उत्साह कहलाता है। उदाहरण के लिए दान देने वाला व्यक्ति निश्चय ही अपने भीतर एक विशेष साहस रखता है और वह है 'धन-त्याग' का साहस। यही त्याग यदि मनुष्य प्रसन्नता के साथ करता है, तो उसे उत्साह से किया गया दान कहा जाएगा। उत्साह आनन्द और साहस का मिला-जुला रूप है। उत्साह में किसी-न-किसी वस्तु पर ध्यान अवश्य केन्द्रित होता है। वह चाहे कर्म पर, चाहे कर्म के फल पर और चाहे व्यक्ति या वस्तु पर हो। इन्हीं के आधार पर कर्म करने का आनन्द मिलता है। कर्म-भावना से उत्पन्न आनन्द का अनुभव केवल सच्चे वीर ही कर सकते हैं, क्योंकि उनमें साहस की अधिकता होती है। सामान्य व्यक्ति कार्य पूरा हो जाने पर जिस आनन्द का अनुभव करता है, सच्चा वीर कार्य प्रारम्भ होने पर ही उसका अनुभव कर लेता है। आलस्य उत्साह का सबसे बड़ा शत्रु है। जो व्यक्ति आलस्य से भरा होगा, उसमें काम करने के प्रति उत्साह कभी उत्पन्न नहीं हो सकता। उत्साही व्यक्ति असफल होने पर भी कार्य करता रहता है। उत्साही व्यक्ति सदा दृढ़-निश्चयी होता है।" प्रश्न: 'सच्चा उत्साह वही होता है, जो मनुष्य को कार्य करने के लिए प्रेरणा देता है।' रेखांकित उपवाक्य ('जो मनुष्य को कार्य करने के लिए प्रेरणा देता है') का प्रकार है -

Direction: Solve the grammatical question based on the passage: "True enthusiasm is that which inspires a person to act. When a person resolves for any reason to alleviate someone's suffering, the joy they experience is uniquely inspiring. The joy arising from having the fortitude to endure distress, suffering, or loss for undertaking any task is called enthusiasm. For instance, a charitable person certainly possesses a distinct courage within—the courage of 'relinquishing wealth'. If this sacrifice is made with delight, it is called a donation given with enthusiasm. Enthusiasm is a blend of joy and courage. In enthusiasm, focus is inevitably centered on something—whether on the action itself, the fruits of the action, or the person or object involved. The joy of acting is derived on these bases. Only true heroes can experience the joy arising from the spirit of action, because courage abounds in them. While an ordinary person experiences joy upon completing a task, a true hero experiences it at the very commencement of the task. Laziness is the greatest enemy of enthusiasm. A person filled with lethargy can never generate enthusiasm for work. An enthusiastic person continues working even upon failure; they are always resolute." Question: 'True enthusiasm is that which inspires a person to act.' The underlined clause ('which inspires a person to act') is which type of clause?

SELECT CORRECT OPTION:
A
Principal clause (Pradhan upvakya)
प्रधान उपवाक्य
B
Adjective clause (Visheshan upvakya)
विशेषण उपवाक्य
Correct
C
Adverbial clause (Kriyavisheshan upvakya)
क्रियाविशेषण उपवाक्य
D
Noun clause (Sangya upvakya)
संज्ञा उपवाक्य
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option B (Adjective clause (Visheshan upvakya))

रेखांकित उपवाक्य 'विशेषण उपवाक्य' का उदाहरण है। जो आश्रित उपवाक्य मुख्य उपवाक्य की संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताए, उसे विशेषण उपवाक्य कहते हैं। इसमें जो, जैसा, जितना आदि शब्दों का प्रयोग होता है।

The underlined subordinate clause is an Adjective Clause (विशेषण उपवाक्य) because it qualifies the pronoun/noun in the main clause using 'जो'.

Subject: Hindi•Topic: Hindi Grammar•Subtopic: Unseen Passage
Practice this topic in CBT

Related Questions in Hindi Grammar

View All

Attempt CG State Mock Tests in Real Exam Simulation

Access thousands of previous year questions and simulated mock papers with official negative marking and real-time state percentiles.

Practice Full Test Series Free