Asked: UPSSSC Forest Guard 2021medium Level
ID: 6acfdaa49b59196aa7e71ba4
QUESTION STATEMENT:

निर्देश: गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें: "सच्चा उत्साह वही होता है, जो मनुष्य को कार्य करने के लिए प्रेरणा देता है। मनुष्य किसी भी कारणवश जब किसी के कष्ट को दूर करने का संकल्प करता है, तब जिस सुख को वह अनुभव करता है, वह सुख विशेष रूप से प्रेरणा देने वाला होता है। जिस भी कार्य को करने के लिए मनुष्य में कष्ट, दुःख या हानि को सहन करने की ताकत आती है, उन सबसे उत्पन्न आनन्द ही उत्साह कहलाता है। उदाहरण के लिए दान देने वाला व्यक्ति निश्चय ही अपने भीतर एक विशेष साहस रखता है और वह है 'धन-त्याग' का साहस। यही त्याग यदि मनुष्य प्रसन्नता के साथ करता है, तो उसे उत्साह से किया गया दान कहा जाएगा। उत्साह आनन्द और साहस का मिला-जुला रूप है। उत्साह में किसी-न-किसी वस्तु पर ध्यान अवश्य केन्द्रित होता है। वह चाहे कर्म पर, चाहे कर्म के फल पर और चाहे व्यक्ति या वस्तु पर हो। इन्हीं के आधार पर कर्म करने का आनन्द मिलता है। कर्म-भावना से उत्पन्न आनन्द का अनुभव केवल सच्चे वीर ही कर सकते हैं, क्योंकि उनमें साहस की अधिकता होती है। सामान्य व्यक्ति कार्य पूरा हो जाने पर जिस आनन्द का अनुभव करता है, सच्चा वीर कार्य प्रारम्भ होने पर ही उसका अनुभव कर लेता है। आलस्य उत्साह का सबसे बड़ा शत्रु है। जो व्यक्ति आलस्य से भरा होगा, उसमें काम करने के प्रति उत्साह कभी उत्पन्न नहीं हो सकता। उत्साही व्यक्ति असफल होने पर भी कार्य करता रहता है। उत्साही व्यक्ति सदा दृढ़-निश्चयी होता है।" प्रश्न: कर्म करने में आनन्द किस कारण से मिलता है?

Direction: Read the passage and answer the following question: "True enthusiasm is that which inspires a person to act. When a person resolves for any reason to alleviate someone's suffering, the joy they experience is uniquely inspiring. The joy arising from having the fortitude to endure distress, suffering, or loss for undertaking any task is called enthusiasm. For instance, a charitable person certainly possesses a distinct courage within—the courage of 'relinquishing wealth'. If this sacrifice is made with delight, it is called a donation given with enthusiasm. Enthusiasm is a blend of joy and courage. In enthusiasm, focus is inevitably centered on something—whether on the action itself, the fruits of the action, or the person or object involved. The joy of acting is derived on these bases. Only true heroes can experience the joy arising from the spirit of action, because courage abounds in them. While an ordinary person experiences joy upon completing a task, a true hero experiences it at the very commencement of the task. Laziness is the greatest enemy of enthusiasm. A person filled with lethargy can never generate enthusiasm for work. An enthusiastic person continues working even upon failure; they are always resolute." Question: Due to what does one find joy in performing action?

SELECT CORRECT OPTION:
A
From focus being centered on action, fruit of action, person, or object.
कर्म, कर्मफल, व्यक्ति या वस्तु पर ध्यान केन्द्रित होने से।
Correct
B
From doing work enthusiastically.
उत्साहपूर्वक कार्य करने से।
C
From working after abandoning laziness.
आलस्य त्याग कर कार्य करने से।
D
From endurance and firm resolve.
सहनशीलता और दृढ़-निश्चय से।
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option A (From focus being centered on action, fruit of action, person, or object.)

गद्यांश के अनुसार, उत्साह में कर्म, कर्म के फल या व्यक्ति/वस्तु पर ध्यान केन्द्रित होता है और इन्हीं के आधार पर कर्म करने का आनन्द मिलता है।

According to the passage, in enthusiasm focus is placed on action, its fruit, or person/object, and joy in action is derived on these grounds.

Subject: Hindi•Topic: Hindi Grammar•Subtopic: Unseen Passage
Practice this topic in CBT

Related Questions in Hindi Grammar

View All

Attempt CG State Mock Tests in Real Exam Simulation

Access thousands of previous year questions and simulated mock papers with official negative marking and real-time state percentiles.

Practice Full Test Series Free