Asked: UPPCS C-SAT Exam 2021medium Level
ID: 6acfdaa39b59196aa7e71b83
QUESTION STATEMENT:

निर्देश: गद्यांश को पढ़कर प्रश्न का उत्तर दें: "प्रकृति ने मानव जीवन को बहुत सरल बनाया है, किन्तु आज का मानव अपने जीवन-काल में ही पूरी दुनिया की सुख-समृद्धि बटोर लेने के प्रयास में उसको जटिल बनाता जा रहा है। इस जटिलता के कारण संसार में धनी-निर्धन, सत्ताधीश-सत्ताच्युत, सन्तानवान-निस्सन्तान सभी सुख-शान्ति की चाह तो रखते हैं, किन्तु राह पकड़ते हैं आह भरने की, मरु-मरीचिका के मैदान में जल की, धधकती आग में शीतलता की चाह रखते हैं। विद्वानों का विचार है कि संसार में सुख का मार्ग है - आत्मसंयम। किन्तु मानव इस मार्ग को भूलकर सांसारिक पदार्थों में, इन्द्रिय विषयों की प्राप्ति में आनन्द ढूँढ रहा है। परिणामतः दुःख के सागर में डूबता जा रहा है। आत्मसंयम का मार्ग अपने में बहुत स्पष्ट है, उसकी उपादेयता किसी भी काल में कम नहीं होती है। इन्द्रिय विषयों का संयम ही आत्मसंयम है। भौतिक पदार्थों के प्रति इन्द्रियों का प्रबल आकर्षण मानवीय दुःखों का मूल कारण माना गया है। उपभोक्तावादी संस्कृति के फैलाव से यह आकर्षण तीव्र से तीव्रतर होता जा रहा है। पर ऐसी स्थिति में याद रखना आवश्यक है कि ये भौतिक पदार्थ सुख तो दे सकते हैं; आनन्द नहीं। आनन्द का निर्झर तो आत्मसंयम से फूटता है। इसकी मिठास अनिर्वचनीय और अनुपम होती है। इस मिठास के सम्मुख धन-सम्पत्ति, सत्ता, सौन्दर्य का सुख, सागर के खारे पानी जैसा लगने लगता है।" प्रश्न: गद्यांश के अनुसार भौतिक पदार्थ-

Direction: Answer the question based on the passage: "Nature made human life very simple, but today's man is complicating it in an attempt to amass all the world's comforts and affluence in his lifetime. Due to this complexity, rich and poor, ruler and deposed, fertile and childless, all yearn for peace and happiness, yet walk the path of sorrow, seeking water in a desert mirage and coolness in blazing fire. Scholars hold that the path to true joy in the world is self-restraint (aatmasamyam). Yet man forgets this path and searches for bliss in worldly objects and sensory gratification, sinking consequently into an ocean of sorrow. The path of self-restraint is unambiguous and its utility never diminishes in any era. Restraint over sensory desires is self-restraint. The intense attraction of senses toward physical objects is regarded as the root cause of human sorrows. With the spread of consumerism, this attraction is turning fiercer. In this situation, it is vital to remember: material objects can provide transient comfort, but not true bliss (ananda). The fountain of bliss springs from self-restraint; compared to its sweetness, wealth, power, and physical beauty feel like saline sea water." Question: According to the passage, material objects:

SELECT CORRECT OPTION:
A
Can provide comfort and can provide bliss
सुख दे सकते हैं और आनन्द दे सकते हैं
B
Can provide only bliss
केवल आनन्द दे सकते हैं
C
Can provide neither comfort nor bliss
न सुख दे सकते हैं और न आनन्द
D
Can provide comfort but not bliss (Sukh de sakte hain kintu aanand nahin)
सुख दे सकते हैं किन्तु आनन्द नहीं
Correct
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option D (Can provide comfort but not bliss (Sukh de sakte hain kintu aanand nahin))

गद्यांश में स्पष्ट उल्लेख है: 'ये भौतिक पदार्थ सुख तो दे सकते हैं; आनन्द नहीं। आनन्द का निर्झर तो आत्मसंयम से फूटता है।'

The excerpt explicitly asserts that material goods can provide comfort/pleasure, but not true spiritual bliss (सुख दे सकते हैं किन्तु आनन्द नहीं).

Subject: Hindi•Topic: Hindi Grammar•Subtopic: Unseen Passage
Practice this topic in CBT

Related Questions in Hindi Grammar

View All

Attempt CG State Mock Tests in Real Exam Simulation

Access thousands of previous year questions and simulated mock papers with official negative marking and real-time state percentiles.

Practice Full Test Series Free