निर्देश: अनुच्छेद को पढ़कर प्रश्न का उत्तर दें: "आज परिवारों का विघटन होता जा रहा है। परिवार सीमित और छोटे होते जा रहे हैं। संयुक्त परिवार की व्यवस्था लगभग टूट चुकी है। पीढ़ियों के अन्तराल के कारण जीवन-मूल्यों के बदलने से युवा पीढ़ी अदूरदर्शी और असहनशील होती जा रही है और उसकी ग्रहणशीलता कम होती जा रही है। जो माता-पिता बदलते समय के साथ अपने आप को ढाल लेते हैं और बहू-बेटों और उनके परिवार को उचित सम्मान देते हैं, वे अपने ही घर में दीन-हीन दशा में नहीं रहते। आज के बुजुर्गों के लिए बदलते समय की सर्वोचित माँग यही है कि बुजुर्ग बुढ़ापे के लिए कुछ अर्जित करके रखें और अगली पीढ़ी के सदस्यों पर न बोझ बनें और न अपनी राय थोपें। जो माँ-बाप सन्तान के साथ रूखा व्यवहार करते हैं, वाणी में असंयम बरतते हैं और ज्यादा दखलन्दाजी करते हैं, वे अकेले रहने को विवश होते हैं। वहीं संस्कारहीन और अविवेकी बच्चे अपने माता-पिता को वृद्धाश्रम में भेज देने की बात करते हैं, क्योंकि वे अपने भविष्य को नहीं देख पाते।" प्रश्न: माता-पिता द्वारा प्यार-दुलार एवं समस्त संसाधनों के दिए जाने के बावजूद आज की युवा पीढ़ी से वह आत्मीयता गायब है, जो पुरानी पीढ़ी तक विद्यमान थी। इसका सबसे उचित कारण क्या हो सकता है?
Direction: Answer the question based on the passage: "Today, families are undergoing breakdown. Families are shrinking into smaller units; the joint family structure has virtually disintegrated. Due to the generation gap and evolving life-values, the younger generation is turning short-sighted and intolerant, with declining receptivity. Those parents who adapt themselves to changing times and accord respect to their children and daughters-in-law do not find themselves in wretched conditions at home. The most pragmatic demand of the times for the elderly is to preserve savings for old age, avoid burdening the next generation, and refrain from imposing their opinions. Parents who display harsh behavior, lack verbal restraint, and meddle excessively are compelled to live isolated. Meanwhile, uncultured and imprudent children talk of banishing parents to old-age homes because they fail to foresee their own future." Question: Despite receiving love and resources, why is intimacy missing in youth today? What is the most plausible reason?
अनुच्छेद के अनुसार, पीढ़ियों के अन्तराल के कारण जीवन-मूल्यों में बदलाव आया है, जिससे युवा पीढ़ी में असहनशीलता बढ़ी है और आत्मीयता तथा ग्रहणशीलता घटी है।
The passage highlights that the generation gap and evolving values have caused intolerance and reduced receptivity and emotional warmth among youth.