Asked: UPSSSC PET Exam 2022medium Level
ID: 6acfdaa39b59196aa7e71b15
QUESTION STATEMENT:

निर्देश: अनुच्छेद को पढ़कर प्रश्न का उत्तर दें: "आजकल पढ़े-लिखे नवयुवकों को विदेशी संस्कृति और जीवन अपनी ओर सर्वाधिक आकर्षित कर रहे हैं। इसके लिए कई माता-पिता का भी सपना होता है कि उनकी सन्तान विदेशों में पढ़ने जाए, वहाँ सुख-चैन की ज़िन्दगी बसर करे और समाज में उनका नाम ऊँचा हो। इसमें कुछ गलत भी नहीं है। भारत में बेकारी है, गरीबी है, गंदगी है, प्रदूषण है, भ्रष्टाचार है, लूट-पाट है और विदेशों में इससे सर्वथा विपरीत स्वर्गीय आनन्द है। माँ-बाप के अथक प्रयासों एवं प्रेरणा के फलस्वरूप बच्चे विदेशों में पढ़ने-बसने चले जाते हैं। शुरू में तो माँ-बाप, सगे-सम्बन्धी सभी याद आते हैं पर कालान्तर में बच्चे वहाँ की ज़िन्दगी और तथाकथित सभ्यता में इतने रच-बस जाते हैं कि धीरे-धीरे वे पड़ोसियों, सगे-सम्बन्धियों, अपने भारतीय मित्रों और माँ-बाप को भी भूलने लगते हैं। पहले वर्ष में एक-दो बार, इसके बाद क्रमशः धीरे-धीरे भारत में आना कम होने लगता है। बच्चों की शिकायत रहती है कि माँ-बाप पत्नी और बच्चों के साथ एडजस्ट नहीं करते और पुरानी बातें थोपते हैं; वहीं माँ-बाप को लगता है कि बच्चे उन्हें भूल गए हैं। रहने वाले वे बुढ़ापे के कष्टों और बीमारियों को अकेले ही झेलते बच्चों के वियोग में अनकही पीड़ाओं के साथ एक-एक करके दोनों अन्ततः इस दुनिया से विदा हो जाते हैं।" प्रश्न: 'इस प्रकार के व्यवहार से वे हमारे साथ कैसे रह पाएँगे?' यहाँ ऐसे कौन-से व्यवहार की ओर संकेत है, जिससे उनकी सन्तान उन्हें अपने साथ नहीं रख पाती?

Direction: Answer the question based on the passage: "Nowadays, foreign culture and lifestyles exert the greatest appeal on educated youth. Many parents also dream that their children go abroad to study, live a comfortable life, and enhance their social standing. Nor is there anything wrong with this: India faces unemployment, poverty, filth, pollution, corruption, and crime, whereas abroad there appears heavenly comfort in stark contrast. Through relentless parental exertion and encouragement, youth depart to study and settle overseas. Initially, memories of parents and kin remain strong, but over time they immerse themselves so deeply into foreign culture that they begin to forget kin, friends, and even parents. Visits to India dwindle to once in a few years. Children complain that parents cannot adjust with their spouses and children and impose outdated customs; parents lament that their children have grown estranged. In lonely old age, enduring ailments and heartbreak in isolation, both parents eventually pass away." Question: Which behavior is indicated that prevents children from keeping their parents with them?

SELECT CORRECT OPTION:
A
Objecting to children's diet.
बच्चों के खान-पान पर ऐतराज़ करते होंगे।
B
Abusing foreign neighbors.
विदेश के पड़ोसियों के साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करते होंगे।
C
Criticizing and objecting to lifestyle, food, dress, and conduct of spouse and children.
बच्चों के परिवार के सदस्यों (पत्नी और उनके बच्चों) के रहन-सहन, खान-पान, पहनावे और चाल-चलन पर ऐतराज़ और कटाक्ष करते होंगे।
Correct
D
Demanding money from children.
बच्चों से पैसे की माँग करते होंगे।
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option C (Criticizing and objecting to lifestyle, food, dress, and conduct of spouse and children.)

अनुच्छेद के सन्दर्भ में, बच्चों के परिवार (बहू और पोते-पोतियों) के खान-पान, पहनावे और जीवन-शैली पर माँ-बाप द्वारा ऐतराज व कटाक्ष करने के व्यवहार की ओर संकेत है।

The passage alludes to constant objections and sarcastic criticism regarding the lifestyle, attire, and dietary habits of the spouse and children.

Subject: Hindi•Topic: Hindi Grammar•Subtopic: Unseen Passage
Practice this topic in CBT

Related Questions in Hindi Grammar

View All

Attempt CG State Mock Tests in Real Exam Simulation

Access thousands of previous year questions and simulated mock papers with official negative marking and real-time state percentiles.

Practice Full Test Series Free